अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर होगा पुष्पा 2 का टीजर लॉन्च! इस अभिनेत्री को फिल्म में दिया गया अहम किरदार

अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर होगा पुष्पा 2 का टीजर लॉन्च! इस अभिनेत्री को फिल्म में दिया गया अहम किरदार

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज जबरदस्त तरीके से सफल साबीत हुई थी। इस फिल्म के बाद से ही दर्शक इसके दूसरे पार्ट का इंतजार बेसब्री से कर रहे है। मेकर्स फिल्म के सीक्वल पर जी-जान लगाकर काम कर रहे है। अब इसे लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। दरअसल कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर पुष्पा 2: द रूल का टीजर जारी किया जा सकता है।

एक्शन से भरपूर होगा टीजर

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के लिए एक एक्शन सीक्वेंस को बेंगलुरू में शूट किया जा रहा है। जल्द ही मलयालम एक्टर फहद फाजिल इससे जुड़ेंगे।  अगले महीने अल्लू अर्जुन का बर्थडे है। ऐसे में मेकर्स एक्टर के स्पेशल डे पर तीन मिनट का एक्शन पैक्ड टीजर जारी करने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाएंगे।

साई पल्लवी आएंगी नजर?

वहीं टीजर और फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आना अबी बाकी है। जानकारी के मुताबिक यह भी दावा किया जा रहा है कि पुष्पा 2 में साई पल्लवी अहम रोल में नजर आएंगी। हालांकि इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। आपको बता दे कि पुष्पा 17 दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी। अल्लू अर्जुन के अलावा इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फाजिल भी नजर आए थे। 

Leave a comment