पंजाबी सिंगर मीका को मिली अपनी जीवनसाथी! रह चुकी है मीका की गर्लफ्रेंड

पंजाबी सिंगर मीका को मिली अपनी जीवनसाथी! रह चुकी है मीका की गर्लफ्रेंड

नई दिल्ली: फेमस पंजाबी सिंगर मीका सिंह बीते कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। बता दें कि मीका सिंह अपने जीवनसाथी की तलाश कर रहे है। हालांकि इनकी तलाश खत्म होने वाली है यानी की मीका को अपनी जीवनसाथी मिलने वाली है। मीका सिंह स्वयंवर शो में अब सिर्फ 4 राजकुमारियां ही बची हैं, जिनमें से कोई एक मीका सिंह की दुल्हनिया बनेगी।

दरअसल सिंगर ने अपनी जीवनसाथी चुनने के लिए मीका दी वोटी नाम का एक स्वयंवर रखा गया है। जिसमें सिंगर अपनी दुल्हन की तलाश कर रहे थे। इस स्वयंवर में कई खूबसूरत और टैलेंटेड लड़कियां मीका को इंप्रेस करने की पूरी कोशिश कर रही थी। लेकिन कहा जा रहा है कि स्वयंवर मीका दी वोटी की विनर कोई और नहीं, बल्कि मीका सिंह की लॉन्ग टाइम बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा पुरी बनी हैं। आकांक्षा ने मीका के दिल के साथ उनका शो भी जीत लिया है। बॉलीवुड लाइफ ने आकांक्षा से जब मीका सिंह का स्वयंवर शो जीतने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा- शो जब तक टेलीकास्ट नहीं होता, मैं इस बारे में कुछ नहीं बोल सकती हूं। मैं कॉन्ट्रैक्ट के अंदर हूं।

आकांक्षा ने आगे कहा- मैंने शो जीता है या नहीं, ये देखने के लिए आपको शो देखना पड़ेगा। शो के दौरान मीका सिंह इंदौर में आकांशा पुरी के घर भी गए थे। मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी के पेरेंट्स और परिवार संग अच्छा टाइम बिताया। आकांक्षा की फैमिली से मिलकर वो काफी खुश हुए थे।बता दें कि अकांशा पुरी एक टीवी एक्ट्रेसहोने के साथ-साथ बिग बॉस के कंटेस्टेंटपारस छाबड़ाकी एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी है। अकांशा और मीका एक दूसरे को पिछले 10 साल से जानते है और दोनों ही बेहद अच्छे दोस्त है।

कुछ दिनों पहले अकांशा और मीका की अफेयर की खबरों ने लोगों का ध्यान खीचा था। इसके अलावा दोनों की तस्वीरों ने भी खुब सुर्खियां बटोरी थी लेकिन मीका सिंह ने अपने साथ वायरल अकांशा पुरी की तस्वीरों को लेकर शो में साफ कह दिया था कि अफेयर की खबरें झुटी है। शो में एंट्री के बाद लोगों के मन में सवालों की बोछार हो गई जिस में पहला सवाल था कि अगर अकांशा पुरी मीका सिंह को 10 सालों से जानती है तो उन्होंने मिका से शादी करने के लिए उनके स्वयंवर का इंतजार क्यों किया?

Leave a comment