
Stir In Punjab Government: दिल्ली विधानसभा में मिली कारारी हार ने आम आदमी पार्टी को फिर से धरातल पर ला दिया है। 10 सालों से दिल्ली की सत्ता पर राज कर रही आम आदमी पार्टी अब विपक्ष की भूमिका में होगी। लेकिन, दिल्ली में मिली हार का साइड अफेक्ट पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। पंजाब सरकार में उथल-पुथल मची हुई है। दरअसल पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल से अहम विभाग छिन लिया गया है। साथ ही 21 अफसरों के तबादले भी किए गए हैं।
पंजाब सरकार ने शुक्रवार यानी 21 फरवरी की शाम सबसे पहले मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल से प्रशासनिक सुधार विभाग छीन लिया। जिसके बाद पंजाब के राज्यपाल ने सीएम भगवंत मान की सलाह पर गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। अब धालीवाल केवल एनआरआई मामलों को संभालेंगे।
पुलिस विभाग में फेर-बदल
इसके अलावा पंजाब सरकार ने प्रशासनिक विभाग में बड़ा फेर-बदल किया है। पंजाब के गृह विभाग ने 21आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें कई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस आयुक्त, उप महानिरीक्षक शामिल है। इस फेरबदल में फिरोजपुर और लुधियाना रेंज के डीआईजी, एआई इंटेलिजेंस, एआईजी क्राइम के एडीसी, गुरदासपुर , अमृतसर (ग्रामीण), बरनाला, खन्ना, श्री फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना (ग्रामीण), फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब और होशियारपुर के एसएसपी को ट्रांसफर किया गया है।
विपक्ष सरकार पर हमलावर
पंजाब के विपक्षी दलों ने आरोप लगया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के मुद्दों पर सुस्त रवैय अपना चुके हैं। कई मालमों में देरी से कार्रवाई कर रहे हैं। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब के प्रवासी नागरिकों से मिलने तक नहीं गए। जब 5 फरवरी को पहला जत्था अमेरिका से आया तब वे दिल्ली में चुनाव प्रचार कर रहे थे। अब 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी, लोग यही चाहते हैं। भाजपा ने कहा कि सीएम मान ने पंजाब में कोई काम नहीं किया है।
Leave a comment