पादरी बजिंदर सिंह को कोर्ट ने यौन शोषण मामले में ठहराया दोषी, 1 अप्रैल को सुनाई जाएगी सजा

पादरी बजिंदर सिंह को कोर्ट ने यौन शोषण मामले में ठहराया दोषी, 1 अप्रैल को सुनाई जाएगी सजा

Pastor Bajinder Singh Found Guilty: मोहाली कोर्ट ने स्वयंभू पादरी बजिंदर सिंह को 2018के यौन शोषण मामले में दोषी पाया है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद उसे यौन उत्पीड़न का दोषी करार दिया। अन्य पांच आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया। अब 1अप्रैल 2025को कोर्ट सजा का ऐलान करेगा।

बता दें कि, यह मामला 2018का है। जीरकपुर की एक महिला ने पादरी बजिंदर सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। पीड़िता का कहना था कि वह चमत्कार के नाम पर लोगों को आकर्षित करता था। इसी बहाने उसने उसका शोषण किया। इस शिकायत के आधार पर पादरी समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

दिल्ली एयरपोर्ट से हुई थी गिरफ्तारी

जुलाई 2018में पुलिस ने बजिंदर सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। वह लंदन जाने वाली फ्लाइट में बैठने की कोशिश कर रहा था। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बाद में उसे जमानत मिल गई थी। फिलहाल वह जमानत पर बाहर था।

नाबालिग लड़की से भी गलत हरकत का आरोप

पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, बजिंदर सिंह ने जालंधर की एक नाबालिग लड़की के साथ भी गलत हरकत की थी। आरोपों के अनुसार, वह पीड़िता को चर्च में अकेले बुलाकर अश्लील हरकतें करता था और उसे गलत मैसेज भेजता था। इस मामले की जांच कपूरथला पुलिस की एसआईटी ने की थी।

पहले भी जेल जा चुका है बजिंदर सिंह

बजिंदर सिंह की वेबसाइट के मुताबिक, उसकी उम्र 42साल है। उसके ही वीडियो में बताया गया है कि 20साल की उम्र में वह हत्या के एक केस में फंसकर जेल गया था। जेल में रहने के दौरान उसका झुकाव ईसाई धर्म की ओर बढ़ा।

चमत्कार के दावों से पाई थी शोहरत

साल 2016 में बजिंदर सिंह ने चंडीगढ़ में पहली धार्मिक सभा की थी। इस कार्यक्रम में करीब 100 लोग शामिल हुए थे। इसके बाद उसने जालंधर में चर्च शुरू किया। धीरे-धीरे उसकी लोकप्रियता बढ़ती गई। हजारों लोग उसे फॉलो करने लगे। लेकिन अब, यौन शोषण के मामले में दोषी साबित होने के बाद उसकी छवि को बड़ा झटका लगा है।

Leave a comment