Search KhabarFast

Press ESC to close

पंजाब में दिल दहला देने वाली घटना, पत्नी-बेटे को गोली मारकर एक व्यक्ति ने खुद पर भी चलाई गोली, जानें क्या है पूरा मामला

पंजाब में दिल दहला देने वाली घटना, पत्नी-बेटे को गोली मारकर एक व्यक्ति ने खुद पर भी चलाई गोली, जानें क्या है पूरा मामला

Punjab Crime: पंजाब के जिला फिरोजपुर में एक व्यक्ति जगसीर सिंह उर्फ साबा ने अपनी पत्नी और बच्चे को गोली मार दी। पत्नी और बच्चे को गोली मारने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। तीनों को गंभीर हालत में नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह घटना फिरोजपुर के गांव वजीदपुर की है। घटना को अंजाम देने वाले की पहचान जगसीर सिंह पति के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिरकार क्यों पति ने पत्नी ओर बच्चे पर गोली चलाई व्ही घायल पत्नी नवनीत कौर 35वर्षीय और घायल बेटा वारिसदीप सिंह 4साल बताया जा रहा है तीनों की हालत नाजुक है।

जानकारी के अनुसार, यह दिल दहला देने वाली वारदात पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव वजीदपुर में घटी है, जहां 35वर्षीय एक युवक ने अपनी पत्नी और चार साल के बच्चे को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। जानकारी के अनुसार गांव बजिदपुर निवासी जगसीर सिंह, जो खेतीबाड़ी का काम करता है, उसने दोपहर करीब 3बजे घर में पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद के बाद गुस्से में अपनी पिस्तौल से पहले अपनी पत्नी और चार साल के मासूम बच्चे को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की।

तीनों की हालत गंभीर

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों को घायल अवस्था में नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और वे वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जगसीर सिंह एक संपन्न किसान परिवार से संबंध रखता है और उसके पास अच्छी-खासी जमीन है। हालांकि पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ जिसने इस घटना को हिंसक रूप दे दिया पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें डी एम सी लुधियाना रेफर किया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पुलिस स्टेशन से महज 200 मीटर की दूरी पर महिला को बेहरमी से उतारा मौत के घाट, महिला के पति पर भी किया हमला

Delhi Crime News: दिल्ली के आदर्श नगर थाना इलाके में पुलिस से महज 200 मीटर दूर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बीच-बचाव में आए पति पर भी चाकू से हमला हुआ और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने महिला पर कई वार करने के बाद उसका चेहरा पत्थर से कुचलने की भी कोशिश की। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। स्थानीय व्यक्ति ने घायल पति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नैनीताल, शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग, चंद पैसों के लिए महिला ने सारी हदें की पार; अब कसा शिकंजा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जो खबर आई है, वो वाक्य हैरत में डालने वाली है। क्यो कोई महिला चंदे पैसों के लिए घिनौना काम कर सकती है, वो भी नाबालिग के साथ। ये घटना सुनने में अजबी जरूर लग रहा है लेकिन, महिला ने जो किया उसे सुनकर आपका भी खून खौल जाएगा।

69 साल की उम्र में चढ़ा ऑनलाइन रोमांस का नशा, जवान गर्लफ्रेंड से मुलाकात ने बदल दी पूरी कहानी

Online Romance Scam: 69 साल की उम्र में भी रोमांस की तलाश महंगी पड़ गई। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक बुजुर्ग डेटिंग ऐप पर जवान गर्लफ्रेंड से चैटिंग करने लगे, लेकिन मिलने पहुंचे तो हनीट्रैप का शिकार हो गए। आरोपियों ने उन्हें सुनसान जगह पर बुलाकर मारपीट की और नकदी, सोने के गहने समेत कुल 65,000 रुपये की संपत्ति लूट ली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें