Search KhabarFast

Press ESC to close

डॉ अमित आर्य को मिला ‘हरियाणा गौरव सम्मान’ पत्रकारिता में योगदान के लिए सीजेआई ने किया सम्मानित

डॉ अमित आर्य को मिला ‘हरियाणा गौरव सम्मान’ पत्रकारिता में योगदान के लिए सीजेआई ने किया सम्मानित

Haryana Gaurav Samman: दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) के कुलगुरु डॉ अमित आर्य को शनिवार को ‘हरियाणा गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए दिया गया। डॉ आर्य कई न्यूज चैनल में संपादक रहने के साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार भी रह चुके हैं।

डॉ अमित आर्य को ‘हरियाणा गौरव सम्मान’ बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय हास्य कवि सम्मेलन व ‘हरियाणा गौरव सम्मान समारोह’ के दौरान दिया गया। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्यकांत ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया। विदित रहे कि डॉ अमित आर्य मीडिया जगत का बड़ा चेहरा रहे हैं।

साल 1994 में की थी पत्रकारिता शुरू

साल 1994 में पत्रकारिता शुरू करने वाले डॉ आर्य का इस क्षेत्र में 30 वर्ष से अधिक का योगदान है। डीएलसीसुपवा के कुलगुरु बनने से पहले वे केंद्रीय सूचना मंत्रालय, उत्तर क्षेत्र के सलाहकार रहे हैं। उससे पहले उनके नाम हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सबसे लंबे समय तक मीडिया सलाहकार रहने का रिकॉर्ड है। बतौर पत्रकार डॉ आर्य ने कई क्षेत्रीय व राष्ट्रीय चैनल खड़े करने व उनके सफल संचालन की जिम्मेदारी निभाई, जबकि मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के तौर पर पत्रकारों व सरकार के बीच सेतु का सराहनीय कार्य किया। पत्रकारों की पेंशन शुरू करवाने, उनकी मान्यता का सरलीकरण, पत्रकारों के इंश्योरेंस की राशि में इजाफा कराने के साथ ही सैकड़ों ऐसे कल्याण के कार्यों के लिए उन्हें जाना जाता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महिला आरक्षण बिल पर नहीं बनी सहमति, सीएम रेखा गुप्ता ने जताई नाराजगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के पास न होने पर निराशा जताई है। उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह देश की बेटियों के साथ न्याय नहीं है।

Shrinagar Airport:श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग में मिला सैटेलाइट फोन

American Citizen Detained: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान एक गार्मिन सैटेलाइट फोन भी बरामद हुआ है। पहले एयरपोर्ट ने उनसे पूछताछ की और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। जिसके बैग से फोन मिला उसका नाम जेफरी स्कॉट है और वह अमेरिका के मोंटाना का रहने वाला है।

विरुदुनगर में दर्दनाक हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 16 की मौत; 6 लोग घायल

Tamilnadu News: तमिलनाडु के विरुदुनगर में दर्दनाक हादास हुआ है। अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अनुसार, यहां एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 16 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए विरुदुनगर सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं, मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें