Search KhabarFast

Press ESC to close

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का सख्त एक्शन, नशे में पुलिसकर्मी की टक्कर से युवती की मौत मामले में SP को कार्रवाई के निर्देश

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का सख्त एक्शन, नशे में पुलिसकर्मी की टक्कर से युवती की मौत मामले में SP को कार्रवाई के निर्देश

Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नशे में धुत कार चालक पुलिस कर्मी द्वारा ई-रिक्शा को टक्कर मारने से हुई युवती की मौत मामले में कड़ा संज्ञान लिया है और अम्बाला के एसपी को फोन कर इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि जांच में यह सामने आया है कि पुलिस कर्मी ने नशे में गाड़ी चलाई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम नशे में गाड़ी चलाने वालों को रोकना है जबकि यहां पुलिस कर्मी स्वयं नशे में गाड़ी चलाकर हादसे कर रहा है।

विज आज अंबाला में लोगों की समस्याओं को सुन उनका निवारण कर रहे थे। इससे पहले, मंत्री अनिल विज के समक्ष इस हादसे में मारी गई युवती के परिजनों ने पुलिस द्वारा मामले में ढुलमुल कार्रवाई के आरोप लगाए। परिजनों ने कहा कि पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की जिससे आरोपी पुलिस कर्मी को अगले ही दिन जमानत मिल गई। उनका आरोप था कि पुलिस मुलाजिम होने के कारण इस मामले में ठोस कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। मंत्री अनिल विज ने परिजनों को मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि अम्बाला छावनी में गत दिनों नशे में धुत एक पुलिस कर्मी ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार 25 साल की युवती सड़क पर गिर गई और कार के नीचे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात करीब 8.30 बजे जीटी रोड के निकट हुआ था। युवती गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थीं और दिल्ली से परिवार से मिलने अम्बाला आ रही थी। उसका भाई भी उस समय ई-रिक्शा पर सवार था जब यह हादसा हुआ।

इन शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश दिए

ऊर्जा मंत्री अनिल विज को अंबाला के सुंदर नगर से आई महिला ने शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि उसने अपना प्लाट एक व्यक्ति को बेचा था, मगर व्यक्ति ने कुछ राशि दी जबकि शेष 2.80 लाख रुपए की राशि वह व्यक्ति उसे नहीं दे रहा है। इस मामले में मंत्री अनिल विज ने पड़ाव थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। बोह से आए युवक ने शिकायत देते हुए कहा कि उसे एक एजेंट ने यूरोप भेजने का झांसा दिया था। एजेंट ने कहा था कि वह तीन यूरोप के तीन देशों का वीजा लगवा सकता है। इसकी एवज में उसने लगभग 6 लाख रुपए की राशि एजेंट को दी। मगर इसके बाद न तो उसे यूरोप भेजा गया न ही वीजा लगा। उसने बताया एजेंट ने उसे कुछ राशि लौटाई, मगर अब भी 4.86 लाख रुपए की राशि एजेंट द्वारा उसे अब तक नहीं दी गई है। मंत्री अनिल विज ने मामले में पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके अलावा, दलीपगढ़ निवासी युवक ने उसे बैंक लोन के नाम पर 9.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने, कच्चा बाजार निवासी महिला द्वारा उसका बिजली का बिल ज्यादा आने व अन्य शिकायतें आई जिनपर मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast