PUNJAB NEWS: बठिंडा में मां ने दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, चूहे मारने की दी गोलियां, प्रेम संबंधों में बन रहे थे बाधा

PUNJAB NEWS: बठिंडा में मां ने दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, चूहे मारने की दी गोलियां, प्रेम संबंधों में बन रहे थे बाधा

Bathinda Crimeपंजाब के बठिंडा में पंद्रह दिन के दौरान एक ही परिवार के बहन-भाई की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने बच्चों की मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे बच्चों को उनकी मां ने ही चूहे मार दवाई देकर मारा है।

जानकारी के अनुसार, करीब 15दिन पहले एक 12साल की लड़की की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी, जिसका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। शुक्रवार की रात उसी लड़की के सात वर्षीय छोटे भाई फतेहवीर की भी मौत हो गई। इसके बाद गांव के लोगों ने मृतक बच्चों की मां पर संदेह व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने जाहिर किया बच्चों की मांग पर शक

शनिवार सुबह गांव के सरपंच और अन्य ग्रामीण फूल थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की कि दोनों भाई-बहन की मौत को लेकर उन्हें उनकी मां पर संदेह है, इसलिए दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच की जाए। गांव निवासी भरपूर सिंह ने बताया कि वे गांव वालों के साथ पुलिस के पास पहुंचे हैं और पूरे गांव को बच्चों की मौत पर संदेह है।

Leave a comment