"मेरे भाई के लिए देश से बढ़कर...", संबित पात्रा के "देशद्रोही" वाला बयान पर प्रियंका गांधी का पलटवार

Priyanka Gandhi Lashesh Out On Sambit Patra: भाजपा सांसद संबित पात्रा के राहुल गांधी को देश का सबसे बड़ा गद्दार और देशद्रोही करार देने पर प्रियंका गांधी ने पलटवार किया है। शुक्रवार यानी 6 दिसंबर को प्रियंका गांधी ने कहा कि उनके भाई के लिए इस देश से बढ़कर कुछ नही है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इसमें कुछ नया नहीं हैं। क्योंकि, जो लोग पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को देशद्रोही बोल सकते हैं वो राहुल गांधी को भी बोल सकते हैं।

एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने कहा कि जो लोग जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को देशद्रोही कह सकते हैं। अगर वे लोग राहुल गांधी को भी ऐसा कहते हैं तो इसमें कोई नई बात नहीं है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे अपने भाई पर गर्व है। मेरे लिए इस देश से बढ़कर और कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि देश को एकजुट करने के लिए कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक मार्च किया। भाजपा वालों में अडानी के मुद्दे पर चर्चा करने की हिम्मत नहीं है। इसलिए वे इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।

राहुल गांधी का जोर्ज सोरोस से कनेक्शनः संबित पात्रा                                                                                                                                                                      

संबित पात्रा ने गुरुवार यानी 5 दिसंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह टिप्पणी की थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी, अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस के भारत को अस्थिर करने के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने जॉर्ज सोरोस , ओसीसीआरपी और राहुल गांधी के कनेक्शन की बात भी कही थी। संबित पात्रा ने कहा था कि इस खतरनाक त्रिकोण के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। एक तरफ अमेरिका से जॉर्ज सोरोस हैं, कुछ एजेंसियों के साथ और दूसरी तरफ ओसीसीआरपी नामक एक बड़ा न्यूज़ पोर्टल है और आखिरी में सबसे महत्वपूर्ण पक्ष है राहुल गांधी हैं, जो सबसे बड़े देशद्रोही हैं। उन्होंने कहा था कि मैं इस शब्द का इस्तेमाल करने से नहीं डरता।     

राहुल गांधी पर लगे आरोप                       

संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह ओसीसीआरपी के निर्देशों पर काम करते हैं। पात्रा ने राहुल पर ओसीसीआरपी के निर्देशों के तहत काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ओसीसीआरपी एक वैश्विक मीडिया एजेंसी है, जिसे जॉर्ज सोरोस के ओपन सोसाइटी फाउंडेशन की ओर से वित्तीय मदद दी जाती है। ऐसी एजेंसियां ​​अपने फंडर्स के हितों के लिए काम करती हैं। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ओसीसीआरपी के निर्देशों का पालन करते हुए पूरे देश को धोखा दे रहे हैं।                                                                      

Leave a comment