प्रियंका गांधी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, असम में पार्टी को करेंगी मजबूत

प्रियंका गांधी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, असम में पार्टी को करेंगी मजबूत

assam assembly election: कांग्रेस ने 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज करते हुए चुनावी राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का ऐलान कर दिया है। इसमें सबसे अहम फैसला यह रहा कि वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को असम के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन बनाया गया है। यह पहली बार है जब प्रियंका गांधी को किसी राज्य की स्क्रीनिंग कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।प्रियंका गांधी वाड्रा लंबे समय से कांग्रेस की महासचिव हैं, लेकिन अब तक उनके पास कोई तय पोर्टफोलियो नहीं था।ऐसे में असम जैसी अहम राज्य इकाई की जिम्मेदारी मिलना पार्टी के भीतर उनके बढ़ते कद और संभावित संगठनात्मक फेरबदल की ओर इशारा माना जा रहा है।  
 
असम में ताकत झोंकेगी कांग्रेस 
 
असम कांग्रेस के लिए बेहद अहम राज्य है, जहां उसे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार को चुनौती देनी है। माना जा रहा है कि कांग्रेस इस चुनाव में पूरी ताकत झोंकने जा रही है। असम की स्क्रीनिंग कमेटी में प्रियंका गांधी के साथ इमरान मसूद, श्रीवेल्ला प्रसाद और ओडिशा से कांग्रेस के एकमात्र सांसद सप्तगिरी उलाका को सदस्य बनाया गया है।उम्मीदवारों के चयन में इस टीम की भूमिका निर्णायक होगी। 
 
प्रियंका गांधी की राह आसान नहीं 
 
असम में 2026 के चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण माने जा रहे हैं। राज्य में भाजपा लगातार दूसरी बार सत्ता में है और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का मजबूत संगठनात्मक नेटवर्क कांग्रेस के सामने बड़ी बाधा है। पिछले विधानसभा चुनावों की बात करें तो असम के आंकड़े कुछ इस प्रकार थे । दरअसल, वहां चुनाव गठबंधन के बीच होता है, जैसे पिछली बार एनडीए को 126 विधानसभा सीटों में 75 सीटें मिली थी और कांग्रेस गठबंधन वाली महाजोत को 50 सीट। हालांकि यदि आप वोटों के प्रतिशत को देखें तो एनडीए को 43.9 फीसदी वोट मिले थे, जबकि महाजोत को 42.3 फीसदी यानी अंतर सिर्फ 1.6 फीसदी वोटों का ही था। 
 

Leave a comment