Search KhabarFast

Press ESC to close

इंटरनेशनल लीग टी20 में तगड़ा बवाल, पाकिस्तानी गेंदबाज से भिड़ गए कायरन पोलार्ड

इंटरनेशनल लीग टी20 में तगड़ा बवाल, पाकिस्तानी गेंदबाज से भिड़ गए कायरन पोलार्ड

international league t20: इंटरनेशनल लीग टी20 2025-26 का फाइनल 4 जनवरी को डेजर्ट वाइपर्स और एमआई एमिरेट्स के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में वाइपर्स के तेज गेंदबाज नसीम साह और एमआई के कायरन पोलार्ड के बीच तगड़ी नोंकझोंक देखने को मिली। यह घटना उस वक्त हुई जब  कायरन पोलार्ड बल्लेबाजी कर रहे थे। एमआई एमिरेट्स की पारी के दौरान 11वें ओवर के दौरान ये घटना घटी। इस ओवर में नसीम शाह गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की आखिरी गेंद उन्होंने गुड लेंथ की एरिया में डाली थी, इस गेंद को पोलार्ड ने लेग साइड में खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर पैड पर लगी। इसके बाद नसीम पोलार्ड को घूर कर देखने लगे। फिर पोलार्ड भी नसीम के पास गए और दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस हुई। जब ये मामला बढ़ने लगा तब अंपायर ने बीच बचाव किया और दोनों को अलग किया। अंत में नसीम शाह ने पोलार्ड को पवेलियन भेजने का काम किया। 
 
फाइनल में कैसा दोनो का प्रदर्शन
 
पोलार्ड के प्रदर्शन की बात करें तो वह इस मैच में 28 गेंदों में दो चौके की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। वहीं नसीम शाह ने फाइनल मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए। इस मैच में उन्होंने पोलार्ड के अलावा आंद्रे फ्लेचर और टॉम बैंटन का विकेट भी अपने नाम किया। इस मैच में उन्होंने किफायती गेंदबाजी की। वह 4 ओवर में सिर्फ 18 रन खर्च करते हुए 3 बड़े विकेट अपने नाम किए। उन्होंने डेजर्ट वाइपर्स के चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई।
 
 डेजर्ट वाइपर्स ने मारी बाजी 
 
खिताबी मुकाबले की बात करें तो डेजर्ट वाइपर्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 20 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाए।  जवाब में एमआई एमिरेट्स  की पारी 18.3 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। इस तरह डेजर्ट वाइपर्स ने 46 रन से मैट जीतकर खिताब अपने नाम किया।
 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IPL 2027 Auction: 939 भारतीय और 281 विदेशी खिलाड़ी रेस में, 66 स्लॉट के लिए होगी भिड़ंत

IPL 2027 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के प्लेयर ऑक्शन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ऑक्शन रजिस्टर में कुल 1,220 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनमें 939 भारतीय और 281 विदेशी क्रिकेटर हैं। ये खिलाड़ी 17 देशों से हैं। IPL की मीडिया रिलीज के मुताबिक, 10 फ्रेंचाइजी ऑक्शन में अधिकतम 66 उपलब्ध स्लॉट भरेंगी। खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होगी।

Usman Khawaja: पैट कमिंस की प्रेस कॉन्फ्रेंस से निराश हुए उस्मान ख्वाजा, बोले- उनसे ऐसे बर्ताव की उम्मीद नहीं थी

Usman Khawaja: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 2018 के बॉल-टैम्परिंग स्कैंडल को लेकर कप्तान पैट कमिंस के हालिया बयानों पर नाराजगी जाहिर की है। ख्वाजा ने कहा कि वह कमिंस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही गई बातों से निराश और हैरान थे। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि कमिंस इस तरह व्यक्तिगत तौर पर उन पर निशाना साधेंगे। ख्वाजा ने यह भी कहा कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले कमिंस से बातचीत कर मामले का कोई बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की थी।

Cricket News: युवराज का गुरुमंत्र आया काम! फोन पर 30 मिनट हुई बात, फिर वैभव ने रच दिया इतिहास

Cricket News: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने UAE-A के खिलाफ राइजिंग स्टार्स एशिया कप में ऐसी पारी खेली, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। महज 15 साल की उम्र में इस युवा बल्लेबाज ने 53 गेंदों में 204 रन ठोककर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। लेकिन उनकी इस ऐतिहासिक पारी के पीछे एक खास शख्स की सलाह भी रही। दरअसल, मैच से पहले वैभव ने अपने आदर्श और टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह से करीब आधे घंटे तक फोन पर बातचीत की थी। युवराज ने उन्हें बल्लेबाजी की तकनीक से जुड़ी अहम बातें समझाईं और क्रीज पर टिककर खेलने की सलाह दी। वैभव ने खुद माना कि युवराज की सलाह ने उनकी पारी में काफी मदद की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast