Search KhabarFast

Press ESC to close

दीपिका पादुकोण का खास तोहफा...जन्मदिन पर लॉन्च किया ‘The OnSet Program’, फैंस के साथ भी मनाया जश्न

दीपिका पादुकोण का खास तोहफा...जन्मदिन पर लॉन्च किया ‘The OnSet Program’, फैंस के साथ भी मनाया जश्न

Deepika Padukone Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर उन्होंने युवा और उभरती हुई क्रिएटिव प्रतिभाओं को सपोर्ट करने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की। दीपिका ने अपने ‘Create With Me’ प्लेटफॉर्म के तहत ‘The OnSet Program’ लॉन्च किया, जिसका मकसद फिल्म, टीवी और विज्ञापन की दुनिया में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं को एक मजबूत मंच देना है।

किसे मिलेगा मौका

इस कार्यक्रम के माध्यम से दीपिका उन कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों को मौका देना चाहती हैं, जो पर्दे के सामने और पीछे काम करना चाहते हैं। इस प्रोग्राम का उद्देश्य प्रतिभाओं को देखा, सुना और अनुभव किया जाना है। ताकि वे इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना सकें। पहले चरण में लेखन, निर्देशन, कैमरा, लाइटिंग, एडिटिंग, साउंड डिजाइनिंग, आर्ट डायरेक्शन, कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग, हेयर स्टाइलिंग, मेकअप आर्टिस्ट और प्रोडक्शन जैसे विभाग शामिल किए गए हैं।

वीडियो के माध्यम से दी जानकारी

दीपिका ने इस प्रोग्राम की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से वह देशभर और बाहर की बेहतरीन क्रिएटिव प्रतिभाओं को तलाशने और उन्हें आगे लाने की इच्छा महसूस कर रही थीं। दीपिका ने कहा कि ‘The OnSet Program’ की शुरुआत को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं और जल्द ही सभी को नई पीढ़ी की प्रतिभाओं से परिचय कराने का इंतजार कर रही हैं।

दीपिका ने जन्मदिन को बनाया खास

वहीं, इस पहल के अलावा दीपिका ने अपने फैंस के साथ भी अपना जन्मदिन खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। 18 दिसंबर, 2025 को उन्होंने एक खास फैन मीट का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने न सिर्फ क्रिसमस बल्कि अपना 40वां जन्मदिन भी फैंस के साथ मनाया। इस खास मौके पर दीपिका ने फैंस के लिए फ्लाइट टिकट, स्वागत नोट्स, स्वादिष्ट खाना और तोहफों का इंतजाम किया।

फैंस के लिए यादगार बना दीपिका का जन्मदिन

मुंबई में हुए इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैन पेज ‘thepikaverse’ ने इस फैन मीट की अंदरूनी झलकियां शेयर की हैं। कार्यक्रम स्थल को क्रिसमस की खूबसूरत सजावट से सजाया गया था, जहां एक बड़ा क्रिसमस ट्री भी लगाया गया था। दीपिका ने फैंस के साथ केक काटा और बिंगो गेम भी खेला। दीपिका पादुकोण का यह जन्मदिन उनके फैंस और आने वाली क्रिएटिव पीढ़ी के लिए यादगार बन गया

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood Double Role: जब एक ही चेहरे ने निभाए दो किरदार, बाप-बेटे की कहानी ने जीता बॉक्स ऑफिस

बॉलीवुड फिल्मों में डबल रोल हमेशा से दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। खासकर जब कोई एक्टर एक ही फिल्म में बाप और बेटे दोनों का किरदार निभाता है, तो कहानी और भी दिलचस्प हो जाती है।

Sapna Choudhary की शादीशुदा जिंदगी में बवाल, पति पर मारपीट के आरोप; सबूतों के साथ कोर्ट पहुंचीं

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। पति पर गंभीर आरोप लगाने के बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि सपना चौधरी बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गईं और अपने दावों के समर्थन में सबूत भी पेश किए हैं।

Delhi News: सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर गोलियों की तड़तड़ाहट, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

दिल्ली में सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस गैंग ने ली है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि जिम के बाहर अचानक गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। घटना के पीछे की वजह और गैंग के दावे की पुष्टि की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast