Search KhabarFast

Press ESC to close

फूट-फूट कर रोने लगे बृजभूषण शरण सिंह, वजह जान कर हो जाएंगे हैरान

फूट-फूट कर रोने लगे बृजभूषण शरण सिंह, वजह जान कर हो जाएंगे हैरान

brij bhushan sharan singh: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज में आयोजित 8 दिवसीय राष्ट्रकथा इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। कथा के दूसरे दिन एक ऐसा भावुक पल आया, जिसने वहां मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम कर दीं। प्रखर वक्ता और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु रितेश्वर महाराज के शब्दों को सुनकर पूर्व सांसद और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह मंच पर ही फूट-फूटकर रोने लगे। कथा के दौरान मंच से सद्गुरु रितेश्वर महाराज ने बृजभूषण शरण सिंह के चर्चित दबदबे वाले बयान का जिक्र करते हुए कुछ ऐसी बातें कहीं, जो सीधे पूर्व सांसद के दिल को छू गईं। सद्गुरु रितेश्वर महाराज ने  कहा अगर आप सोचते हैं कि भारत में, उत्तर प्रदेश में या गोंडा में दबदबा सिर्फ बृजभूषण का है और रहेगा तो सुन लीजिए, मैं उनका बाप हूं। मेरा भी दबदबा था, है और रहेगा। रितेश्वर महाराज के इन शब्दों में आध्यात्मिक शक्ति और स्नेह का ऐसा मिश्रण था कि पास ही बैठे बृजभूषण शरण सिंह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। वे मंच पर ही सुबक-सुबक कर रोने लगे।उन्होंने हाथ जोड़कर महाराज को प्रणाम किया और अपने आंसू पोंछते नजर आए। 
 
‘राष्ट्रकथा’ के महत्व पर जोर  
 
सद्गुरु रितेश्वर महाराज ने अपनी कथा में ‘राष्ट्रकथा’ के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केवल व्यक्तिगत सुख की प्राप्ति जीवन का लक्ष्य नहीं होना चाहिए, बल्कि राम, राष्ट्र और भगवान कृष्ण के प्रति समर्पण ही वास्तविक धर्म है।उन्होंने युवाओं से नशामुक्त रहने और राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। उनके वचनों ने न केवल बड़ों को बल्कि वहां मौजूद बच्चों को भी भावविभोर कर दिया।
 
कौन हैं सद्गुरु रितेश्वर महाराज?
 
सद्गुरु रितेश्वर महाराज एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु, वक्ता और श्री आनंदम धाम (वृंदावन) के संस्थापक हैं।उनकी आध्यात्मिक यात्रा काफी चुनौतियों भरी रही है।कहा जाता है कि युवावस्था में एक कानूनी विवाद के दौरान उन्होंने जेल की यात्रा की, जिसने उनके जीवन की दिशा बदल दी। जेल के भीतर ही उन्होंने कैदियों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई और सत्संग की शुरुआत की।जेल से रिहाई के बाद उन्होंने हिमालय और ब्रज क्षेत्र में कठिन तपस्या की। आज वे देश-विदेश में सनातन धर्म और श्रीमद्भागवत महापुराण के सिद्धांतों का प्रचार कर रहे हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

तमिलनाडु में 35 करोड़ की कथित रिश्वत का मामला, विजय सरकार गिराने की कोशिश; तीन गिरफ्तार

तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां एक विधायक ने आरोप लगाया है कि उन्हें विधानसभा में एक प्रस्ताव पर वोट बदलने के लिए 35 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई और साथ ही धमकी भी दी गई।

Delhi News: E-20 फ्यूल को लेकर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, पूछे कई सवाल

Delhi News: राजधानी दिल्ली में E-20 फ्यूल को लेकर अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुरानी गाड़ियों में E-20 फ्यूल के इस्तेमाल को लेकर 29 ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को पत्र लिखा है। उन्होंने किहा कि उन्होंने मारुति, टोयोटा और हीरो जैसी तीन कंपनियों को अलग-अलग पत्र भेजे हैं, जिन्होंने पहले एक सरकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि E-20 फ्यूल से पुरानी गाड़ियों में कोई समस्या नहीं होगी।

Haryana News: ‘कांग्रेस एकजुट है’ हुड्डा ने BJP में गुटबाजी का किया दावा; पेपर लीक और राम मंदिर मामले पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही गुटबाजी को लेकर हुड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी में किसी तरह का बिखराव नहीं है। उन्होंने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस में नहीं बल्कि भाजपा में है। हुड्डा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई बार सीएम के कार्यक्रमों में केंद्रीय नेता और स्थानीय नेता शामिल नहीं होते हैं, जो भाजपा के अंदर की स्थिति को दर्शाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast