प्रियंका चोपड़ा इंटरनेट पर बेच रही है बर्तन,कीमत जानकर हो जाएंगे बेहोश

प्रियंका चोपड़ा इंटरनेट पर बेच रही है बर्तन,कीमत जानकर हो जाएंगे बेहोश

नई दिल्लीहम अपने सपनों के घर को बनाने के लिए कितने प्लान्स बनाते है। घर को बनाने से लेकर उसको सजाने तक हम ना जाने क्या क्या प्लान्स बनाते है। एस में हम बहुत से प्लान्स बनाते है और बहुत से होम डेकोर की कंपनियों को खंगालते है। इसी कड़ी में एक्ट्रेस और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ाने सोना होम के नाम से एक कंपनी की शुरुआत की है। सोना हाउस इस समय काफी चर्चा में है। इसे नेटीजेंस ने अपनी कीमत के कारण ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके प्रॉडक्ट्स इतने महंगे है कि आम इंसान इसमें से कुछ भी खरीदने से पहले सौ बार सोचेगा।

आपको बता दे कि हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने अपना नया इंडियन होमवेयर लाइनअप लॉन्च किया, जिसका नाम सोना होम है। अपने पोस्ट में, प्रियंका चोपड़ा ने एक दिल को छू लेने वाला संदेश शेयर किया था कि कैसे ब्रांड उन्हें अपने दूसरे घर अमेरिका में एक बार फिर 'भारत का एक टुकड़ा' लाने में मदद करेगा'।हालांकि, लॉन्च के कुछ दिनों बाद, सोना होम अपने महंगे प्रोडक्ट्स की वजह से काफी ट्रोल हो रहा है। लोग प्रियंका चोपड़ा को भी खूब ट्रोल कर रहे हैं।  

सोना होम ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, एक टेबल क्लॉथ की कीमत 30,612 रुपये है। चार डिनर नैपकिन के एक सेट की कीमत 13,284 रुपये है। एक डिनर प्लेट की कीमत 4,733 रुपये है, एक सर्विंग बाउल की कीमत 7,732 रुपये है, एक चाय के कप और तश्तरी की कीमत 5,365 रुपये है और एक मग की कीमत 3,471 रुपये है। प्रियंका चोपड़ा के इस कलेक्शन का दाम सुनकर लोगों का अब सिर चकरा रहा है। कुछ लोगों ने तो एक्ट्रेस का मजाक भी उड़ाया।

Leave a comment