प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम को लेकर कह दी ये बात, जानकर हो जाएंगे हैरान

प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम को लेकर कह दी ये बात, जानकर हो जाएंगे हैरान

Priyanka Chopra ‘Citadel’: प्रियंका चोपड़ा अपने अपकमिंग शो सिटाडेल को लेकर भी चर्चा में हैं। और शो का जमकर प्रमोशन कर रहीं हैं। इस बीच उनके बयान काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में प्रियंका ने कहा था कि मर्दों को तरक्की करती हुई महिलाएं पसंद नहीं है। अब इसके बाद उनका दूसरा एक और सनसनीखेज बयान सामने आया है। दरअसल, उन्होंने कहा है कि मुझे नहीं पसंद की कोई मुझे प्रियंका चोपड़ा जोनस कहकर बुलाएं। मैं इसीलिए अमेरिका में प्रियंका चोपड़ा जोनस नहीं उपयोग करती हूं।

द टेलीग्राफ को दिए इंटरव्यू के दौरान प्रियंका से पूछा गया कि आपका नाम काफी कॉमन है, आप इस बारे में क्या सोचती हैं? इस पर अभिनेत्री ने कहा कि मुझे अमेरिका में इस बात का पूरा फायदा मिलता है। मैं वहां जिन लोगों को भी जानती हूं वह सिर्फ एक ही प्रियंका यानी मुझे जानते हैं। हां इंडिया में ऐसा नहीं है। यहां प्रियंका इतना कॉमन नाम है कि आप किसी एक भी कमरे में प्रियंका नाम से आवाज लगाएंगे, तो कम से कम 6 लड़कियां जरूर पलट जाएंगी।

प्रियंका ने आगे कहा कि इसी वजह से मुझे भारत में पीसी सुनने की आदत हो गई है। अमेरिका में शायद ही कोई इस नाम से कोई और ही लड़की मिली हो, मुझे याद भी नही हैं। अमेरिका में मुझे सिर्फ प्रियंका सुनना पसंद है। जैसे भारत में लोग रेखा जी को सिर्फ रेखा बुलाते हैं। मुझे भी ऐसे ही सुनना काफी पसंद है। हालांकि अब भारत में लोग बदल रहे हैं।

बताते चलें, प्रियंका की सीटाडेल सीरीज के पहले सीज़न में छह एपिसोड शामिल हैं, जिसमें पहले दो एपिसोड प्राइम वीडियो पर 28 अप्रैल को प्रीमियर किए जाएंगे । सिटाडेल रूसो ब्रदर्स और शो रनर डेविड वील ने बनाया है, और इसमें रिचर्ड मैडेन, स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविल भी हैं।

Leave a comment