चंद मिनटों में इस तरह तैयार करें भुनी हुई शेजवान चटनी

चंद मिनटों में इस तरह तैयार करें भुनी हुई शेजवान चटनी

नई दिल्ली:  शेजवान चटनी ना केवल सूखी रोटी के साथ खाई जाती है बल्कि इसका इस्तेमाल ज्यादातर चाइनीस फूड भी में होता है जैसे कि, फ्राइड राइस मोमो चटनी,चाऊमीन, पिज्जा आदि। इसका स्वाद बाकी चटनियों से ज्यादा स्वादिष्ट और तीखी मानी जाती है।  

शेजवान चटनी के लिए साम्रगी

  1. 10 से 15 सूखी हुई लाल मिर्च
  2. तीन से चार अदरक के छोटे टुकड़े
  3. दो चम्मच विनेगर
  4. एक चम्मच सोया साँस
  5. लहसुन की कलियां पंद्रह से बीस
  6. नमक स्वाद आनुसार
  7. तेल सात से आठ चम्मच

चटनी बनाने की विधि:

1.सबसे पहले आप सूखी लाल मिर्च को आधे घटें पानी में भिगोकर रख दें और मिर्च को फूलकर मुलायम होने दें। 

2. मिर्च की डंडी को मिर्च से निकाल दें

3. आधें घंटे बाद मिर्च को पानी में से निकालकर सुखने के लिए छोड़ दें

4.सुखने के बाद मिर्च का पेस्ट बनाकर तैयार कर लें

5. पैन को गैस पर चढ़ाए और पैन में 2 चम्मच तेल डाल लें

6. तेल के गर्म होने के बाद उसके अंदर अदरक और लहसुन का पेस्ट बनाकर उसमें ड़ाल दें

7. जब लहसुन का रंग हलका सुनहरे हो जाए तो उसके अंदर मिर्च का पेस्ट डाल दें। 

8.  पेस्ट को लगातार चलातें रहें और इस को अच्छे से भुन लें मिर्च को भुने से चटनी का तीखापन भी काफीं कम होगा।  

9. तीन से चार मिनट चटनी को चलाने के बाद इस में 5-6 चम्मच पानी ड़ाल दें आपको बता दें की, पानी कम डालने से चटनी ज्यादा दिनों तक चलेगी।

10. अब चटनी में दो चम्मच विनेगर और एक चम्मच सोया साँस डालकर इसे मिक्स कर लें

11. चटनी में आप नमक स्वाद आनुसार डालें

Leave a comment