"सत्ता हस्तांतरण की तैयारी पूरी..."अमित शाह के बिहार दौरे पर इस नेता का बड़ा दावा

Amit Shah On Two Day Visit Of Bihar: गृह मंत्री अमित शाह दो दिनों के बिहार दौरे पर रवाना हो गए हैं। उनके बिहार दौरे को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता शक्ति यादव ने बड़ा दावा कर दिया है। जिसके बाद बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है। उधर जदयू ने राजद पर पलटवार किया है। 

शक्ति यादव ने कहा कि बिहार में सत्ता हस्तांतरण की पूरी तैयारी कर ली गई है। उसी के लिए अमित शाह बिहार आ रहे हैं। बिहार में अगले छह महीने तक विधानसभा चुनाव तक भाजपा अपनाम मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने दावा किया था कि सीएम की कुर्सी छोड़ देंगे लेकिन, नहीं छोड़ रहे हैं। अगर नीतीश कुमार सीएम की कुर्सी नहीं छोड़े तो भाजपा जदयू को तोड़ सकती है। 

हमारी लड़ाई भाजपा से: राजद 

शक्ति यादव ने कहा कि भाजपा बिहार की सत्ता को टेकओवर करना चाहती है। नीतीश अचेतावस्था में हैं। इससे भाजपा का शीर्ष परेशान है। हमारी सीधी लड़ाई भाजपा से है। बिहार में भाजपा की साख गिरी है। बिहार में आवाम भ्रष्टाचार के दलदल से बाहर निकलना चाहती है। कानून-व्यवस्था ऐसी है कि जनता ऊब चुकी है।

जदयू ने किया पलटवार 

राजद के दावे पर जदयू ने पलटवार किया है। जदयू नेता राजीव रंजन ने कहा कि बिहार की जनता को राजद शर्मिदंगी का एहसास कराती है। फुहड़ निम्नस्तर का दावा है। इस तरह के दावे के लिए राजद कुख्यात है। उन्होंने कहा कि एनडीए बड़े जनादेश की ओर अग्रसर है। नीतीश कुमार की अगुवाई में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। एनडीए 225 सीटें जीतेगा। तेजस्वी नेता प्रतिपक्ष के लायक भी नहीं रहेंगे। कौन अचेत है और कौन सचेत है जनता जानती है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार एनडीए के सबसे बड़े नेता हैं। उनकी अगुवाई में एनडीए आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगा। नीतीश सबसे अनुभवी अभिनेता हैं। जनता के साथ-साथ सहयोगी दल भी उनको अभिभावक मानता है। अमित शाह के दौरे से एनडीए को मजबूती मिलेगी। राजीव रंजन ने कहा कि एनडीए में सीट शेयरिंग कोई मुद्दा नहीं है।  

Leave a comment