
Premanand Maharaj Success Mantras: वृंदावन के प्रेमानंद महाराज को सुनने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। उन्हें अपने जीवन की परेशानियों के बारे में बताते है। लोगों की समस्या सुन महाराज जी उन्हें रास्ता भी दिखाते हैं। महाराज जी उन्हें जीवन की समस्याओं से लड़ने की सीख देते है। इसी बीच, उन्होंने महिलाओं के अस्तित्व के बारे में भी अपने विचार सामने रखे हैं। उन्होंने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई सारे गुरु मंत्र बताए हैं। आइए जानते है कि प्रेमानंद महाराज ने महिलाओं की सफलता के लिए कौन-से गुरु मंत्र साझा किए हैं?
शक्ति का आइना है महिलाएं
प्रेमानंद महाराज का कहना है कि महिलाएं शक्ति का वो आइना है, जो समाज को नई दिशा देने की ताकत रखती है। लेकिन समाज को बदलने के लिए, अपने अस्तित्व को जिंदा रखने के लिए उन्हें अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी पड़ेगी। महिला इतनी सशक्त है कि वह अपने परिवार को अकेले ही संभाल सकती है। इसलिए समाज के हर सदस्य को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।
प्रेमानंद महाराज आगे कहते है कि पुराने समय में महिलाओं को घर की चार दिवारी में कैद रखा जाता था। लेकिन आज ऐसा नहीं है। आज महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। आज के इस युग में कोई उन्हें बांध नहीं सकता। इसलिए उन्हें समान अवसर मिलना चाहिए।
मेहनत से डरे नहीं
महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत उनकी शिक्षा हैं। अच्छी शिक्षा से ही महिलाएं अपना जीवन बदल सकती हैं। उन्हें मजबूत बना सकती हैं। महिलाओं की सफलता पर प्रेमानंद महाराज कहते है कि जो महिला आगे बढ़ने के सपने देखती है। उसे पूरा करने के लिए जी जान से मेहनत करती है। सिर्फ उन्हीं के कदमों को सफलता चूमती है। जो महिलाएं मेहनत करने से पीछे नहीं हटेंगी, हर परेशानी का डटकर सामना करेंगी। वही महिलाएं कामयाबी की नई मिसाल पेश सकती हैं। दूसरों को आगे बढ़ने के लिए हिम्मत दे सकती हैं।
Leave a comment