Search KhabarFast

Press ESC to close

प्रेम कुमार चुने गए बिहार विधानसभा के स्पीकर, जानें क्या-क्या पावर होगी उनके पास

प्रेम कुमार चुने गए बिहार विधानसभा के स्पीकर, जानें क्या-क्या पावर होगी उनके पास

Prem Kumar Speaker Of Bihar Assembly: बिहार विधानसभा के स्पीकर का चुनाव हो गया है। भाजपा विधायक प्रेम कुमार को विधानसभा स्पीकर चुना गया है। उन्हें विपक्षी विधायकों का भी समर्थन मिला है। प्रेम कुमार ने सोमवार यानी 1 दिसंबर को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। वे अकेले ही इस पद के लिए दावेदार थे, इसलिए उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा था।

प्रेम कुमार के स्पीकर बनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं पूरे सदन की ओर से प्रेम कुमार को बधाई देता हूं उनके पास लंबा अनुभव है और वे सदन में कामकाज में पूरा सहयोग करेंगे। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं अनुरोध करता हूं कि पूरा सदन एक बार खड़ा होकर उन्हें सम्मान दें।

कौन हैं भाजपा विधायक प्रेम कुमार

प्रेम कुमार बिहार भाजपा के सबसे वरिष्ठ एवं प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं। वह गया शहर से लगातार नौ बार विधायक चुन गए हैं। उनकी वरिष्ठता, अनुभव और संसदी प्रक्रियाओं पर पकड़ को देखते हुए एनडीए ने उन पर भरोसा जताया है। 70 वर्षीय प्रेम कुमार सबसे वरिष्ठ विधायक है। बता दें कि प्रेम कुमार 1990 में पहली बार विधायक का चुनाव जीते थे। उसके बाद 2005 में नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री बने। इसके बाद 2015 में भाजपा ने उन्हें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी दे चुकी है।

स्पीकर के पास कितनी पावर 

संविधान की धारा 178 में विधानसभा अध्यक्ष की नियुक्ति का प्रावधान है। नई सरकार बनते ही स्पीकर का चुनाव कराने की परंपरा है। सबसे बड़ी बात ये है कि स्पीकर के पास दलबदल कानून के तहत विशेष शक्ति भी प्राप्त होती है। दलबदल कानून के तहत स्पीकर के पास विशेष शक्तियां प्राप्त होती हैं। किसी विधायक को दलबदल के आधार पर अयोग्य घोषित करने का अधिकार स्पीकर के पास ही होता है। गठबंधन सरकारों में यह पद और भी महत्वपूर्ण हो जाता हैस क्योंकि छोटे दलों में टूट का खतरा हमेशा बना रहता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

देशभर में सेल ब्रॉडकास्ट सेवा अस्थायी रूप से बंद, अब नहीं आएंगे इमरजेंसी अलर्ट

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की ओर से जारी एक एडवाइजरी के बाद देशभर में सेल ब्रॉडकास्ट (CB) सेवा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से बदलेगी तस्वीर, बढ़ेंगे रोजगार और घटेगा सफर का समय

देश की सबसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में शामिल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तेजी से विकास की नई कहानी लिख रहा है। करीब 1,350 किलोमीटर लंबा यह आधुनिक एक्सप्रेसवे दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा को आसान बनाने के साथ-साथ कई राज्यों की अर्थव्यवस्था को भी नई गति दे रहा है।

अफवाह फैलने के बाद ट्रैक पर कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Madhya Pradesh News:मध्य प्रदेश के मुरैना में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की झूठी अफवाह फैली और घबराकर ट्रैक पर उतरे यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ta
Khabar Fast