Prayagraj Crime: बेटी की खुदकुशी करने पर भड़के मायकेवाले, सास-ससुर को जिंदा जलाया

Prayagraj Crime: बेटी की खुदकुशी करने पर भड़के मायकेवाले, सास-ससुर को जिंदा जलाया

Prayagraj Crime: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से दर्दनाक वारदात सामने आई है। जहां एक बहू की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिसके बाद जब लड़की के मायके पक्ष को ये बात पता चली तो बवाल हो गया। गुस्साए मायके वालों ने लड़की के ससुराल में आग लगा दी। आग लगाने से तीन मंजिला में रह रहे लड़की के सास-ससुर जल गए। जलने से उनकी मौत हो गई।

घटना से इलाके में दहशत फैल गई। गुस्साए हुए परिजनों नें बेटी के शव को उसकी ससुराल के घर के बाहर रखकर हंगामा किया। परिवार वाले दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा रहे थे। तो दूसरी तरफ मकान में आग लगाए जाने से वृद्ध दंपति की मौत से कोहराम मचा हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिसर्मी पहुंचे और रेस्क्यू कर के 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उसी दौरान फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

जानकारी के अनुसार, एक साल पहले धूमनगंज के झलवा की रहने वाली अंशिका केसरवानी की शादी मुट्ठीगंज के अंशु के साथ हुई थी। ससुरालवालों को संदिग्ध परिस्थितियों में अंशिका का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। जिसकी जानकारी मृतका के मायके पक्ष को मिली फिर घटना को सुनकर बड़ी संख्या में लोग मुट्ठीगंज पहुंच गए।

ससुराल और मायके वालों के बीच हुई मारपीट

वहां जाकर लोगों ने हंगामा किया। वो लगातार वहां जाकर अंशिका की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे थे। इस दौरान ससुराल और मायके वालों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। फिर देर रात हंगामा बढ़ गया और मायके वालों की भीड़ ने ससुराल वालों को घर में बंद कर आग लगा दी। अंशु के मकान के नीचे फर्नीचर की दुकान है। गेट बंद कर घर फूंके जाने से अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।

Leave a comment