
Arvind Kejriwal Lashesh Out On BJP: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था, तब मुझ पर दिल्ली की बिजली कंपनियों को अडाणी को सौंपने का दबाव बनाया था। जब मैंने मना कर दिया , तो मैं सोच रहा था कि शायद इसी वजह से मुझे जेल भेजा गया है। भाजपा को मेरी चुनौती स्वीकार है कि वे घोषणा करें कि अगर वे सत्ता में आते हैं, तो बिजली कंपनियों को अडाणी को नहीं सौंपेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बड़े पैमाने पर वोट काटने का साजिश शुरू की है। मेरे पास सबूत और गवाह है। उन्होंने कहा कि 2 दिन रुको, मैं तुम्हारी पोल खोलूंगा। केजरीवाल ने कहा कि मैं देश को बताऊंगा कि आपने महाराष्ट्र और हरियाणा में कैसे चुनाव जीते।
आप सुरक्षा का मुद्दा उठाएगीः केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की कानून- व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि दिल्ली की लॉ एंड ऑर्डर के लिए भाजपा के लिए कोई मुद्दा नहीं है। आम आदमी पार्टी की सुरक्षा उनके लिए मायने नहीं रखते हैं। क्या आदमी की जान वीआईपी की जान से कम कीमती है। मैं भाजपा से कह रहा हूं कि आप जितने चाहें आम आदमी पार्टी के विधायकों को गिरफ्तार कर सकते हैं। मुझे पर हमला करवा सकते हैं लेकिन, आम आदमी की सुरक्षा का मुद्दा उठाता रहूंगा।
पंजाब को बदनाम करने की कोशिशः केजरीवाल
दिल्ली विधानसभा में बोलते हुए केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि बहु़त बड़ी शक्तियां पंजाब और राज्य के लोगों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने न केवल त्रासदी को टाला बल्कि कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए उदाहरण भी पेश किया है। उन्होंने कहा कि बादल पर हमले का मुद्दा भाजपा ने उठाया लेकिन, भाजपा दिल्ली में हत्या, बालात्कार, गोलीबारी पर चुप रही है।
Leave a comment