
नई दिल्ली: स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो के भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी है। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो भारत का दौरा कर सकते है। बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सऊदी अरब के क्लब अल-नासर एफसी के साथ करार (डील) किया है। रोनाल्डो और इस क्लब के बीच करोड़ों रूपयों में डील हुए है। जिसका फायदा भारत को भी मिल सकता है।
दरअसल क्रिस्टियानो रोनाल्डो और क्लब अल-नासर एफसी के बीच एक डील हुई है। इस डील के साथ रोनाल्डो 2025 तक के लिए इस क्लब के साथ करार किया है। यह डील 20 मिलियन यूरो (लगभग 17.54 करोड़ रुपये) की सालाना डील हुई है। इसी के साथ भारतीय फैंस इसका जश्न मना सकते है क्योंकि आने वाले समय में यह दिग्गज खिलाड़ी अपने नए क्लब के साथ भारत का दौरा कर सकता है।
बता दें कि इस क्लब के साथ डील के चलते क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब एएफसी चैम्पियंस लीग (एशिया की मुख्य प्रतियोगिता) में प्रतिस्पर्धा करेंगे। 2023-24 के लिए एएफसी चैंपियंस लीग में सऊदी अरब के लिए तीन ग्रुप स्टेज और एक प्ले-ऑफ राउंड स्लॉट रिजर्व हैं। हालांकि सऊदी अरब की ओर से टॉप पोजीशन 2021-22 की सऊदी प्रो लीग (SPL) चैम्पियन अल-हिलाल ने ले लिया है।
वहीं बाकी के दो बर्थ 2022-23 में एसपीएल चैम्पियन और 2022-23 में घरेलू कप चैम्पियन के लिए आरक्षित हैं। अल फेहा पहले ही किंग्स कप 2022-23 के चैम्पियन के रूप में प्लेऑफ राउंड के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। वहीं अगर अल-नासर लीग या घरेलू कप जीतता है, तो उसे एएफसी चैम्पियंस लीग में सीधे प्रवेश मिलेगा। क्योंकि चूंकि सऊदी अरब और भारत एएफसी के पश्चिम क्षेत्र से संबंधित हैं, ऐसे में अल-नासर लीग स्टेज में एक भारतीय क्लब का सामना कर सकता है। ऐसी परिस्थिति में ग्रुप चरण के दो लेग में से एक में क्रिस्टियानो रोनाल्डो आईएसएल क्लब का सामना करने के लिए भारत आ सकते हैं।
Leave a comment