GOOGLE इस लोकप्रिय चैट सर्विस पर लगाने जा रहा है ताला

GOOGLE  इस लोकप्रिय चैट सर्विस पर लगाने जा रहा है ताला

नई दिल्ली:गूगल यूजर्स के लिए एक बुरी खबर है। बता दें कि गूगल अपने एक चैट सर्विस को बंद करने जा रहा है। जिससे यूज कर रहे लोगों को बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय चैट सर्विस ‘गूगल हैंगआउट’ को बंद करने का फैसला कर लिया है। जिसके बाद यूजर्स इस सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। हालांकि कंपनी ने वर्कप्लेस यूजर्स के लिए फरवरी में ही इस सर्विस को बंद कर दिया था। वहीं अब कंपनी ने हैंगआउट (Google Chat) को पूरी तरह से बंद करने का फैसला कर लिया है।

इस बात की जानकारी Google ने दी है। साथ ही जो यूजर्स अभी भी Hangouts मोबाइल ऐप का उपयोग कर रहे हैं उन्हें चैट पर मूव करने के लिए भी कहा है। फिलहाल यूजर्स हैंगआउटको डेस्कटॉप पर नवंबर तक इस्तेमाल कर सकते हैं, यानि नवंबर के बाद यह सर्विस हमेशा के लिए बंद हो जाएगी। इस सर्विस को हमेशा के लिए बंद करने से पहले कंपनी एक महीने पहले वॉर्न करना शुरू करेगी।

अगर आप भी Hangouts का उपयोग करते हैं तो आज से ही इसकी बजाय चैट का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। क्योंकि आने वाले समय में यह सर्विस बंद हो जाएगी। हैंगआउटका उपयोग कर रहे यूजर्स की चैट ऑटोमेटिकली चैट पर ट्रांसफर पर हो जाएगी।बता दें कि गूगलने अपनी क्या हैसर्विस को साल 2013 में शुरू किया था जो कि यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हुई। वहीं कंपनी ने मार्च 2022 में इस सर्विस को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया था। जिसके बाद इसे एप्पल ऐप स्टोर से भी हटा दिया गया। हालांकि, जिनके फोन में पहले से ये ऐप मौजूद हैं वह अभी भी इसका आसानी से उपयोग कर सकेंगे।

क्या है गूगल हैंगआउट

गूगल हैंगआउट एक ऑनलाइन कम्युनिकेशन प्लेटफोर्म है। जिसमें आप अपने दोस्तों के साथ बातचीत, वीडियों कॉलिंग कर सकते है। गूगल हैंगआउट से ग्रुप चैट पर आप एक साथ 150 लोगों से बात कर सकते है। वहीं वीडियों चैट पर आप क साथ 10 लोगों को जोड़ सकते है।

Leave a comment