पॉप सिंगर शरीका को होगी 8 साल की जेल! इस मामले में किया करोड़ों रूपये का घोटाला

पॉप सिंगर शरीका को होगी 8 साल की जेल! इस मामले में किया करोड़ों रूपये का घोटाला

नई दिल्ली: पॉप सिंगर शकीरा मुश्किलों में फंसती नजर रही है। बताया जा रहै है कि शकीरा पर टैक्सी चोरी करने का आरोप लगा है। जिसकी वजह से उसे जेल भी हो सकती है। यह आरोप स्पैनिश प्रॉसीक्यूटर ने लगाया है। वहीं स्पैनिश प्रॉसीक्यूटर का कहना है कि वह शकीरा के लिए 8 साल की सजा की मांग करेंगे क्योंकि उन्होंने चोरी के आरोप की याचिका को खारिज कर दिया था। साथ ही इतना ही नहीं प्रॉसीक्यूटर ने करीब 24 मिनियन यूरो (2.4 करोड़) फाइन भरने की मांग की है।

बताया जा रहा है कि शकीरा ने साल 2012-2014 में की कमाई पर टैक्स जमा नहीं किया था। ये टैक्स करीब 14.5 मिलियन यूरोज था। वहीं स मामले पर शकीरा के वकील का कहना है कि वह अपनी बेगुनाही के बारे में पूरी तरह से निश्चित थीं और जिसकी वजह से उन्होंने इस मामले को अदालत में जाने देने दिया। शकीरा को विश्वास है कि उनकी बेगुनाही साबित होगी।

वहीं प्रॉसीक्यूटर का कहना है कि शकीरा साल 2011 में स्पेन शिफ्ट हो गई थीं। जब उन्होंने बार्सिलोना के फुटबॉलर गेरार्ड पिक के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था लेकिन 2015 तक बहामास में ऑफिशियल टैक्स रेसिडेंसी बनाए रखी थी।

इस मामले पर शकीरा ने कहा है कि प्रॉसीक्यूटर मेरे अंतरराष्ट्रीय दौरों और शो 'द वॉयस' के दौरान कमाए धन का दावा करने पर जोर दे रहे थे, जो मैंने यूनाइटेड स्टेट में जज किया था। तब तक मैं स्पेन की की निवासी नहीं थी। मैंने स्पेनिश टैक्स अधिकारियों को 17.2 मिलियन यूरो का भुगतान किया है और वर्षों से उनकी कोई टैक्स देनदारी लंबित नहीं है।

Leave a comment