
Police Lathicharge: महाराष्ट्र के अमरावती से पुलिस स्टेशन पर भारी पथराव करने का मामला सामने आया है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोग विरोध-प्रदर्शन कर रहे है। जिसके चलते उन्होंने नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन पर पथराव किए। इस पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए है। इसके साथ ही पुलिस की कई गाड़ियां और बाइक को भी नुकसान पहुंचा गया है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके अलावा पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। इस तनाव के देखते हुए पुलिस आयुक्त ने नागपुरी गेट पुलिस थाना क्षेत्र में बीएनएस की धारा 163 के तहत जमावबंदी का आदेश जारी कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, उत्तर प्रदेश के महंत यति नरसिंहानंद महाराज ने मुस्लिम धर्मगुरु के खिलाफ एक ऐसा बयान दिया,जिससे महाराष्ट्र के अमरावती में तनाव बढ़ गया है। शनिवार को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया से जुड़े अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की। इस प्रदर्शन में लोगों ने पुलिस स्टेशन को घेर लिया।
जिसके कुछ समय बाद कुछ उपद्रवियों ने पुलिस स्टेशन और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर पथराव करना शुरु कर दिया। बताया जा रहा है कि इस पथराव में 8-10 पुलिसकर्मी घायल हुए है। इसी के साथ पुलिस की 4-5 गाड़ियां और 10-15 मोटरसाइकिलों को भी नुकसान पहुंचा गया है।
क्षेत्र में जमावबंदी का आदेश जारी
प्रदर्शन कर रहे लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त बल को बुलाया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया गया। आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। करीब एक घंटे के बाद हालात काबू में आए। नागपुरी गेट इलाके में तनाव बढ़ने के कारण पुलिस ने बीएनएस की धारा 163 के तहत जमावबंदी का आदेश जारी कर दिया है।
Leave a comment