
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में हुए गोलीकांड को लेकर विपक्ष लगातार यूपी सरकार पर निशाना साध रही है. इस बीच इस घटना को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. यूपी पुलिस ने मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी धीरेंद्र और उसके दो सार्थियों को लखनऊ के एक पार्क के पास से गिरफ्तार किया. पुलिस ने मुख्य आरोपी पर 75 हजार रुपए का इनाम रखा हुआ था.
बलिया कांड का मुख्य आरोपी धीरेन्द्र सिंह इस घटना के बाद से ही फरार चल रहा था. धीरेन्द्र को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. इतना ही नहीं पुलिस ने धीरेन्द्र के घर पर भी छापेमारी की है. इसके बावजूद धीरेन्द्र अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था. ऐसे में पुलिस उस पर शिकंजा कसने के लिए कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है.
रिपोर्ट्स के अनुसार धीरेन्द्र की गिरफ्तारी के लिए उसके सिर पर 75 हजार रुपए का इनाम रखा है. इससे पहले धीरेन्द्र ने एक वीडियो जारी कर सभी को हैरान कर दिया था. इस वीडियो में धीरेन्द्र खुद को बेगुनाह बता रहा है. वीडियो में धीरेन्द्र कह रहा है कि मुझे नहीं पता कि किसने गोलियां चलाई हैं, मैं तो अधिकारियों से अपने परिवार को बचाने की गुहार लगा रहा था.
बता दें कि पुलिस ने धीरेन्द्र के भाई नरेन्द्र प्रताप को गुरुवार को ही गिरफ्तार कर लिया है. बलिया मामले में अब तक पुलिस 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.
Leave a comment