PM Modi देश की जनता को देंगे बड़ी सौगात, दिखाएंगें 9 नई वंदे भारत को हरी झंडी

PM Modi देश की जनता को देंगे बड़ी सौगात, दिखाएंगें 9 नई वंदे भारत को हरी झंडी

Vande Bharat Train: 24 सितंबर को पीएम मोदी देश को 9 नई वंदे भारत का सौगात देने जा रहे हैं। जिससे देश की जनता को सफर करना और भी आसान हो जाएगा। ये सौगात राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा, केरल के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के हावड़ा और तमिलनाडु के चेन्नई को मिली है। भारतीय रेलवे ने कुछ ट्रेनों के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ पोस्ट के बारे में जानकारी दी है।

जिन 9रूट्स पर वंदे भारत ट्रेनों को चलाया जा रहा है अभी तक उनके नामों के बारे में जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक रांची-हावड़ा वंदे भारत जो रांची से हावड़ा तक जाएगी, पटना-हावड़ा वंदे भारत जो बिहार की राजधानी पटना से हावड़ा के बीच चलेगी।

वंदे भारत करेगी सफर के समय को कम

विजयवाड़ा-चेन्नई वंदे भारत जो तिरुनेलवेली से लेकर चेन्नई तक चलेगी। राउरकेला-पुरी वंदे भारत जो राउरकेला और पुरी के बीच दौड़ेगी और समय को कम करेगी। उदयपुर-जयपुर वंदे भारत जो उदयपुर और जयपुर के बीच चलेगी। कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत जो कासरगोड से तिरुवनंतपुरम के बीच चलेगी। जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत जो जामनगर और अहमदाबाद के बीच चलेगी और हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत जो हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच चलेगी।

मई में किया था बड़ा ऐलान

दरअसल, मई में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वंदे भारत ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि साल 2024 के फरवरी मार्च तक देश में कुल तीन तरह की वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाएगा।    गौरतलब है कि वंदे भारत ट्रेनों को 100 फीसदी भारतीय तकनीक से बनाया गया है, जिसे शताब्दी, राजधानी जैसे ट्रेनों को बदलने के लिए तैयार किया जा रहा है। इस ट्रेन का निर्माण चेन्नई के इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री में किया जा रहा है। बता दें, वंदे भारत ट्रेन 100 फीसदी भारतीय तकनीक से बनी सेमी हाई स्पीड ट्रेन है तो 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।

Leave a comment