एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को दी पहलगाम हमले की ब्रीफिंग, थोड़ी देर में कैबिनेट समिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे प्रधानमंत्री

एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को दी पहलगाम हमले की ब्रीफिंग, थोड़ी देर में कैबिनेट समिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे प्रधानमंत्री

नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण सऊदी अरब का अपना दो दिवसीय दौरा बीच में ही छोड़कर भारत लौट आए। भारत पहुंचते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर ही पीएम मोदी कोNSA अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव ने इस आतंकी हमले की जानकारी दी। अब थोड़ी देर बाद पीएम मोदी सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

पीएम मोदी सऊदी अरब में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर 22 अप्रैल को जेद्दा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने  सऊदी अरब के साथ दूसरी भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद (SPC) की बैठक की सह-अध्यक्षता की। हालांकि, हमले की खबर के बाद उन्होंने सऊदी अरब में आधिकारिक रात्रिभोज को छोड़ दिया और निर्धारित समय से एक दिन पहले, मंगलवार रात को ही भारत के लिए रवाना हो गए।

पीएम मोदी को अमित शाह ने दी हमले की जानकारी

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को इस हमले की जानकारी दी। मंगलवार रात श्रीनगर पहुंचकर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद थे। भारतीय सेना, CRPF और स्थानीय पुलिस ने आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है।

ट्रंप समेत कई देशों ने नेताओं ने की हमले की निंदा

सऊदी क्राउन प्रिंस, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू, और अन्य वैश्विक नेताओं ने हमले की निंदा की और भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की।

Leave a comment