लाओस से पीएम मोदी ने पहली बार भारत को लेकर कही नई बात, हर भारतीय को होगा गर्व

लाओस से पीएम मोदी ने पहली बार भारत को लेकर कही नई बात, हर भारतीय को होगा गर्व

PM Modi On Laos Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त लाओस दौरे पर गए हुए हैं। वहां वो आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने गए हुए हैं। 21वें आसियान भारत शिखऱ सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भारत शांतिप्रिय देश है। हम एक दूसरे की एकता और अखंडता का सम्मान करते हैं। हम अपने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि 21वीं सदी भारत और आसियान देशों की सदी है। भारत और आसियान की मित्रता, सहयोग, संवाद और सहकारिता बहुत महत्वपूर्ण है।

पीएम मोदी ने लाओ रामायण का मंचन देखा  

इससे पहले पीएम मोदी ने लाओ रामायण का मंचन देखा। यह भारत और लाओस के बीच साझा विरासत औस सदियों पुराने सभ्यता संबंध को बताता है। लाओस पहुंचने के बाद उन्होंने लुआंग प्रबांग के प्रतिष्ठित रॉयल थिएटर द्वारा प्रस्तुत लाओ रामायण की प्रस्तुति देखी। जिसे दुनिया फलक-फलम या फ्रा लक फ्रा राम कहा जाता है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-लाओस को साझा विरासत औप परंपरा करीब ला रही है। यह भारत-लाओस के समृद्ध और साझा संबंधों का एक उत्कृष्ट प्रदर्शन था।

सम्मानित भिक्षुकों से पीएम मोदी की मुलाकात                   

इससे पहले पीएम मोदी ने विएंतियाने में साकेत मंदिर के मठाधीश महावेथ मसेनाई के नेतृत्व में लाओ पीडीआर के केंद्रीय बौद्ध फैलोशिप संगठन के वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं द्वारा आयोजित आशीर्वाद समारोह में हिस्सा लिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीटर पर पोस्ट किया कि लाओ पीडीआर में सम्मानित भिक्षुओं और आध्यात्मिक नेताओं से मुलाकात की।  जो भारतीय लोगों द्वारा पाली को दिए जा रहे सम्मान को देखकर खुश थे। मैं उनके आशीर्वाद के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं।

Leave a comment