ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM मोदी का पहला सीमा दौरा, बीकानेर में दर्शन और रेलवे परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM मोदी का पहला सीमा दौरा, बीकानेर में दर्शन और रेलवे परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

PM Modi Bikaner Visit: आज गुरुवार 22मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के बीकानेर का दौरा करेंगे। ये उनकी ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली सीमावर्ती क्षेत्र की यात्रा है। इस दौरान पीएम मोदी देशनोक में प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। साथ ही, नाल एयरबेस पर जवानों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 103पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। बता दें, यह दौरा न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का है, बल्कि यह भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट विकास और सुरक्षा के संदेश को भी रेखांकित करता है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला सीमा दौरा

पीएम मोदी आज राजस्थान के बीकानेर का दौरा करेंगे। यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री की पहली राजस्थान यात्रा है। जब बीकानेर से सिर्फ 40किलोमीटर दूर पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय को ऑपरेशन सिंदूर ते तहत ध्वस्त किया था। ऐसे में पीएम मोदी की यात्रा को एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

इसके अलावा पीएम मोदी नाल एयरबेस पर जवानों से मुलाकात करेंगे और ऑपरेशन सिंदूर में उनकी वीरता की सराहना करेंगे। यह दौरा भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा को मजबूत करने के संदेश को दोहराता है।

PM मोदी करेंगे करणी माता मंदिर में दर्शन

सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 11बजे बीकानेर के देशनोक में स्थित करणी माता मंदिर पहुंचेंगे। इस दौरान मंदिर में विशेष पूजा और अनुष्ठानों की तैयारियां की गई हैं। स्थानीय लोगों में पीएम के आगमन को लेकर उत्साह है। मंदिर के पुजारी सेंस करण ने बताया कि पीएम के स्वागत के लिए विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की जाएंगी।

रेलवे और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

बीकानेर दौरे के दौरान पीएम मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इन स्टेशनों को 1100 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित किया गया है। देशनोक रेलवे स्टेशन, जो करणी माता मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, पीएम बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जो क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी।

Leave a comment