बुलेट ट्रेन तक ही सीमित नहीं रहेगा भारत-जापान समझौता, पीएम मोदी फाइनल कर सकते हैं ये डील्स

बुलेट ट्रेन तक ही सीमित नहीं रहेगा भारत-जापान समझौता, पीएम मोदी फाइनल कर सकते हैं ये डील्स

PM Modi Japan Visit: भारत और जापान का समझौता अब केवल अहमदाबाद-मुंबई हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन परियोजना तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि दोनों देश मिलकर ई 10 शिंकानसेन बुलेट ट्रेन का संयुक्त निर्माण कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा के दौरान इस महत्वपूर्ण समझौते की घोषणा हो सकती है।

भारत को मिलेगी नई दिशा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को और मजबूत बनाएगा। जिस तरह चार दशक पहले मारुति-सुजुकी ने मिलकर भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में क्रांति लेकर आया था, उसी तरह यह प्रोजेक्ट भारतीय परिवहन व्यवस्था को नई दिशा दे सकता है।

देश को मिलेगा ई10 शिंकानसेन

भारत को पहले ई5 शिंकानसेन मिलने की उम्मीद थी, जिसकी अधिकतम गति 320 किमी प्रति घंटा है। हालांकि, पीएम मोदी की रुचि और जापानी नेतृत्व के साथ बेहतरीन तालमेल के कारण अब भारत को ई10 शिंकानसेन मिल सकता है, जिसकी गति 400 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। ई10 शिंकानसेन का डिजाइन जापान की ALFA-X प्रायोगिक ट्रेन से विकसित किया गया है। इस नई पीढ़ी की ट्रेन में अत्याधुनिक सुरक्षा तकनीकें और ऊर्जा दक्षता पर खास ध्यान दिया गया है। यही कारण है कि इसे भारत की तेज रफ्तार परिवहन जरूरतों के लिए सही ऑप्शन माना जा रहा है।

इन मुद्दों पर होगी बात

पीएम मोदी और जापान के पीएम शिगेरु इशिबा आज 29 अगस्त को टोक्यो में वार्षिक शिखर सम्मेलन करने वाले हैं। इसके बाद दोनों नेता शिंकानसेन से सेंडाई यात्रा करेंगे और वहां एक सेमीकंडक्टर संयंत्र का दौरा करेंगे। इस यात्रा का मैसेज क्लियर है कि जापान भारत की बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर काफी गंभीर है। 

Leave a comment