Search KhabarFast

Press ESC to close

पीएम मोदी करेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात, होंगे ये बड़े समझौते

पीएम मोदी करेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात, होंगे ये बड़े समझौते

Macron India Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मेजबानी करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार और तकनीकी के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। मैक्रों का यह दौरा तीन दिन का है और इसे भारत-फ्रांस संबंधों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं की द्विपक्षीय बैठक के बाद करीब एक दर्जन समझौते और एमओयू पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। ये समझौते रक्षा, व्यापार, स्किल डेवलपमेंट, स्वास्थ्य और सप्लाई चेन जैसे अहम क्षेत्रों से जुड़े होंगे। माना जा रहा है कि इन समझौतों से दोनों देशों के आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को नई दिशा मिलेगी।

मैक्रों शिखर सम्मेलन में भी लेंगे भाग

मैक्रों अपने दौरे के दौरान गुरुवार को दिल्ली में आयोजित होने वाले एआई शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा, दोनों नेता मिलकर ‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन’ की भी संयुक्त रूप से शुरुआत करेंगे। यह कार्यक्रम 2026 तक दोनों देशों में मनाया जाएगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य नवाचार, शोध और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मंगलवार शाम मुंबई के ऐतिहासिक गेटवे ऑफ इंडिया पर किया जाएगा।

इस प्रस्ताव को मिली थी मंजूरी

पिछले सप्ताह भारत सरकार ने फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। ये विमान सरकार-से-सरकार समझौते के तहत खरीदे जाएंगे। इससे पहले भी भारत फ्रांस से राफेल विमान खरीद चुका है, जिससे भारतीय वायुसेना की ताकत में बड़ा इजाफा हुआ है।

छठी वार्षिक रक्षा वार्ता

मंगलवार को बेंगलुरु में भारत और फ्रांस के बीच छठी वार्षिक रक्षा वार्ता भी होगी। इस बैठक में रक्षा सहयोग समझौते को अगले 10 वर्षों के लिए बढ़ाने पर सहमति बन सकती है। बातचीत में वायु और समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर खास जोर रहेगा, जो 2024 में तय किए गए डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप के अनुरूप होगा। कुल मिलाकर, ये दौरा भारत-फ्रांस साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला माना जा रहा है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast