PM Modi In Ayodhya: 5 अगस्त को अयोध्या जा सकते है पीएम मोदी, रामलला मंदिर निर्माण भूमि पूजन में हो सकते हैं शामिल

PM Modi In Ayodhya: 5 अगस्त को अयोध्या जा सकते है पीएम मोदी, रामलला मंदिर निर्माण भूमि पूजन में हो सकते हैं शामिल

नई दिल्ली: देश के प्रधान सेवक पीएम मोदी 5 अगस्त को अयोध्या जा सकते है. पीएम रामलला मंदिर के भूमि पूजन में शामिल होंगे. राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन 8 बजे शुरू होगा. सूत्रों का कहना है कि पीएम इसमें हिस्सा लेकर भूमि पूजन को संपन्न करा सकते है. शनिवार को अयोध्या में हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. पीएमओ को शिलांयास के लिए 3 और 5 अगस्त की तारीख के लिए प्रस्ताव भेजा. रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में इस पर चर्चा की गई कि भूमिपूजन की तारीख क्या हो. हालांकि सूत्रों ने कहा है कि प्रधानमंत्री 5 अगस्त को अयोध्या जा सकते हैं. इसलिए, इसी दिन भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न होने की संभावना है. पीएमओ ने इसके लिए पूरा कार्यक्रम तैयार कर लिया है.

बता दें कि, राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में पीएम मोदी के कार्यक्रम पर चर्चा के अलावा मंदिर का नक्शा बदलने पर भी फैसला हुआ. ट्रस्ट ने निर्णय लिया कि मंदिर में 3 की जगह 5 गुंबद होंगे. मंदिर की ऊंचाई भी प्रस्तावित नक्शे से अब ज्यादा होगी. बैठक के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मीडिया को बताया कि कोरोना की स्थिति से निपटने के बाद फंड एकत्र किया जाएगा. उन्होंने अनुमान जताया कि श्रीराम का भव्य और दिव्य मंदिर तीन से साढ़े तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा. यह करोड़ों हिंदुस्तानियों का इंतजार लंबे वर्षों के बाद पूरा होगा.

 

Leave a comment