
Brooklyn Bridge in New York: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में उस वक्त हलचल मच गई, जब एक नेवी शिप ब्रुकलिन ब्रिज से जा टकराई।ये हादसा तब हुआ जब जहाज ईस्ट नदी से गुजर रहा था। तभी अचानक ब्रिकलिन ब्रिज से जहाज का ऊपरी हिस्सा टकरा गया। इस टक्कर के कारण जहाज क्षतिग्रस्त हो गया। मेक्सिकन नौसेना के इस जहाज पर 277 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट ने कहा है कि हादसे में चोटों की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं, लेकिन कितने लोग घायल हुए और वे जहाज पर थे या ब्रिज पर, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। बता दें, ये जहाज 15 देशों के 22 बंदरगाहों का दौरा करके गुजरने वाला था। इस जहाज को कुल 254 दिनों में अपनी यात्रा पूरी करनी थी, जिसमें 170 दिन अभी बांकी थे।
20 लोगों की घायल होने की खबर
इस हादसे को देखकर आसपास खड़े लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला। इस हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, जहाज पर सवार 20 लोग घायल हुए हैं। गौरतलब है कि जहाज 297 फीट लंबा और 40 फीट चौड़ा है। 1982 में पहली बार इस जहाज को कमिशन किया गया था। हर साल ये जहाज नैसेना सैन्य स्कूलों के कक्षाओं के अंत में कैडेटों के प्रशिक्षण के लिए रवाना होता है। इस साल 6 अप्रैल को जहाज को मैक्सिकन बंदरगाह से अकापुल्को के लिए रवाना किया गया था।
ब्रुकलिन ब्रिज के बारे में जानिए...
बता दें, ब्रुकलिन ब्रिज साल 1883 में आम लोगों के लिए पहली बार खोला गया था। न्यूयॉक शहर के पसंदीदा जगहों में से एक ब्रुकलिन ब्रिज को माना जाता है। यही कारण है कि इस ब्रिज के आसपास बड़ी संख्या में लोग घुमने आते हैं। जानकारी के अनुसार, हर दिन 100000 से अधिक वाहन और अनुमानित 32000 पैदल यात्री इसे पार करते हैं। हादसे के दिन भी इस जगह पर काफी पर्यटक घुमने के लिए आए थे।
Leave a comment