
Veterinary College Patna Firing News: बिहार में इन दिनों गोलियां चलनी आम सी बात हो गई है। बीते दिनों मशहूर व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या हो गई थी। इसके बाद गुरुवार को पटना के बालू व्यवसायी रमाकांत यादव की सरेआम हत्या कर दी गई। अब ताजा मामला वेटनरी कॉलेज से सामने आया है, जहां एक मेडिकल छात्र को कैंपस में ही गोली मार दी। छात्र को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये घटना गुरुवार को शाम में घटी और पीड़ित छात्र की पहचान मयंक के रुप में हुई है। इस घटना के विरोध में शनिवार को कॉलेज कैंपस में ही के छात्रों अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी छात्रों ने मयंक के लिए सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग कीहै। पुलिस भी गोली चलाने वाले आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
क्यों चलाई गोली?
ये पूरा मामला क्रिकेट खेलने को लेकर शुरु हुआ। दरअसल, गुरुवार शाम 5 बजे वेटनरी कॉलेज के कैंपस में स्थित ग्राउंड छात्र क्रिकेट खेलने पहुंचे। उनकी पिच पर पहले से ही बाहरी लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। जब छात्रों ने उन्हें पिच से हटने के लिए कहा तो बाहरी लड़के उनसे उलझ पड़े। दोनों गुटों के बीच जमकर अनबन और मारपीट हुई। जिसके बाद बाहरी लड़कों ने अपने साथियों को कॉल करके बुला लिया। बाहर से आए लड़कों में से एक ने बंदूक निकालकर मयंक पर गोली चला दी। गोली मयंक क अंगुली में जा लगी। इसके बाद मयंक को IGIMS में भर्ती करवाया गया। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन अभी तक आरोपियों को पकड़ने नाकाम रही है। एयरपोर्ट थाने इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और CCTV के मदद से आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई है।
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे छात्र
इस घटना के बाद पूरे कॉलेज में दहशत का माहौल है। कैंपस में मेजिकल छात्र और छात्राएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गई हैं। उन्होंने प्रशासन से कॉलेज और पीड़ित छात्र को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे एक छात्र ने कहा, "हमारे कॉलेज के छात्र यहाँ खेलने आते हैं; कल शाम 6 बजे के आसपास उनका कैंपस में स्थानीय लोगों से झगड़ा हुआ। यहाँ आए दिन ऐसा होता रहता है। कल गोलीबारी भी हुई। प्रथम वर्ष के एक छात्र के हाथ में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसलिए हम अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। हम सुरक्षा की माँग कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि कॉलेज प्रशासन हमारी माँगें पूरी करे। जब तक हमारी माँगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी।"
Leave a comment