
नई दिल्ली: इंडियन प्रीरिमय लीग के 15वां सीजन का रोमांच बढ़ता ही जा रहा है। बीते दिन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को मुंबई इंडियंस का मुकाबला रोमांच से भरा हुआ रहा है। पहले मुंबई इंडियंस की तरफ से कीरोन पोलार्ड ने कमिंस एक ओवर में 3 छक्के जड़ दिए थे। इसके बाद कमिंस ने डैनियल सैम्स के एक ओवर में 35रन ठोक दिए और कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिला दी।
इसके साथ ही कमिंस आईपीएल में इतिहास रच दिया है। उन्होंने आईपीएल के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगा दिया है। इस मामले में कमिंस ने केएल राहुल की बराबरी कर ली। कमिंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंद पर अर्धशतक लगाया। राहुल ने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 गेंद पर अर्धशतक जड़े थे।कमिंस ने 15 गेंद की पारी में चार चौके और छह छक्के लगाए। उन्होंने नाबाद 56 रन बनाए। इस दौरान कमिंस का स्ट्राइक रेट 373.33 का रहा। उन्होंने डैनियल सैम्स के एक ओवर में 35 रन बनाए।
कमिंस जब बल्लेबाजी के लिए उतरे थे उस समय कोलकाता को जीत के लिए 41 गेंदों पर 61 रन बनाने थे। उन्होंने 14वें ओवर में पांचवीं गेंद पर टाइमल मिल्स को छक्का लगाया। इसके बाद अगली गेंद पर चौका लगा दिया। कमिंस ने 15वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर छक्के और चौके लगाए
Leave a comment