Parliament Session: "एक बच्चा सुबह चार बजे...", संविधान पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी का सरकार पर निशाना

Parliament Session:

Rahul Gandhi Speech In Loksabha: लोकसभा में दिवसीय संविधान पर चर्चा का आज दूसरा दिन है। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा जारी है। वहीं, कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी के बाद शनिवार यानी 14दिसंबर को राहुल गांधी की बारी है। रायबरेली सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान सरकार पर जमकर हमला बोला।

राहुल गांधी ने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि एक बच्चा ( एकलव्य ) रोज सुबह चार बजे उठता था। वह रोज तीर-धनुष लेकर अभ्यास करता था। एक दिन वो अपने गुरू द्रोणाचार्य से पूछता है कि आप मुझे शिक्षा क्यों नहीं देते। इस पर गुरु द्रोणाचार्य ने कहा कि आप उच्च जाती के नहीं हैं, इसलिए आपको शिक्षा नहीं दे सकता।    

सरकार पर निशाना 

राहुल गांधी ने कहा कि एकलव्य के प्रतिभा को देखकर गुरु द्रोणाचार्य ने उससे अंगूठा गुरुदक्षिणा के तौर पर मांगी थी। ताकि उनके शिष्य से आगे एकलव्य ने निकल पाए। उन्होंने कहा कि आव वहीं, काम केंद्र सरकार कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि हाथरभ में पीड़िता के परिवारों को घर से निकलने नहीं दिया जा रहा है। उसके डराया धमकाया जा रहा है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम संविधान की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान के विरोध में काम कर रही है।                  

कांग्रेस ने सिखों का गला काटा: अनुराग ठाकुर              

वहीं, राहुल गांधी के हमले पर सत्तापक्ष की तरफ से अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान की बात करती है लेकिन संविधान में कितने पन्ने हैं वो उनको पता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिखों का गला काटने का काम किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाने का काम किया। उन्होंने कहा कि संविधान की ताकत थी, जिसके कारण इमरजेंसी को खत्म किया गया।                              

Leave a comment