परिणीति- राघव के इंगेजमेंट की तैयारियां हुई शुरू, इस दिन मिलने जा रहा है दोनों के रिश्ते को नया नाम

परिणीति- राघव के इंगेजमेंट की तैयारियां हुई शुरू, इस दिन मिलने जा रहा है दोनों के रिश्ते को नया नाम

Raghav-Parineeti: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप पार्टी के कार्यकर्ता राघव चड्ढा पिछले काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां एक तरफ इन दोनों कपल की रिलेशनशिप और अफेयर की खबरें सामने आ रही है। वहीं दूसरी तरफ अब खबरें आ रही है कि दोनों जल्द सगाई कर सकते हैं और इसकी तारीख भी पक्की हो गई है। इस बीच आप सांसद संजीव अरोड़ा ने भी कपिल को ट्वीट कर बधाई दी थी।

बता दे की जानकारी के मुताबिक परिणीति और राघव इसी हफ्ते यानी 10 अप्रैल को सगाई कर सकते हैं। इसके अलावा परिणीति और राघव दिल्ली में एक इवेंट रिंग सेरेमनी के बाद अपने रिश्ते पर ऑफिशियल मुहर लगाएंगे। इनके इस खास दिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स ही शामिल होंगे। इन सभी चीजों के बीच बीते दिन परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। यहां अदाकारा ने रेड स्वेटर, ब्लैक पेंट और बूट्स पहने हुए थे।मीडिया द्वारा जब पूछा गया कि वह कहां जा रही है तो अदाकारा ने शर्माते हुए जवाब दिया था कि वह लंदन जा रही है।

वहीं दावा किया जा रहा है कि परिणीति-राघव अपनी इंगेजमेंट की तैयारी में पूरी तरह से शामिल हैं। वे अगले हफ्ते दिल्ली में सगाई कर रहे हैं। शुरुआत से ही, इस जोड़ी ने अपने रिश्ते को काफी लो रखा है, और अपने रिश्ते को ऑफिशियल बनाते समय ये ही रिफ्लेक्ट करना चाहते हैं।सूत्र ने बताया, “ परिणीति-राघव की इंगेजमेंट सेरेमनी इंटीमेट होगी। दोनों के स्पेशल डे पर फैमिली मेंबर्स और उनके सर्किल से बहुत क्लोज फ्रेंड्स ही होंगे।

Leave a comment