Papaya For Skin Care: चमकती दमकती और निखरी त्वचा को बनाएं रखने के लिए जानें कुछ खास टिप्स

Papaya For Skin Care: चमकती दमकती और निखरी त्वचा को बनाएं रखने के लिए जानें कुछ खास टिप्स

नई दिल्ली. हर व्यक्ति अपने आप में सुंदर दिखना चाहता हैं हर व्यक्ति की सुदंरता उसके चेहरे पर भी निर्भर करती हैं. अगर चेहरे पर दांग-धब्बे या मुहांसे होते हैं तो इससे चेहरा बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता. इसलिए आज आपकों यह जानना बहुत जरूरी हैं कि त्वचा को कैसे सुंदर निखार और अन्य समस्याओं से कैसे दूर रखें जिससे कि आपकी त्वचा खिल-खिली रहें. क्या आप जानते हैं कि  त्वचा को स्वस्थ और नरिश रखने के लिए पपीता कितना अधिक लाभकारी होता है. पपीता न केवल आपकी त्वचा को हाइड्रेट करता है बल्कि साथ ही उम्र से पहले होने वाली एजिंग की समस्या को भी दूर करता है. इसके अलावा ये एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर के तौर पर काम करता है और त्वचा को धूल, मिट्टी और डेड स्किन सेल्स से दूर रखता है.

इसके अलावा ये त्वचा में कोलाजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जिससे त्वचा कोमल बनती है. ऐसे में आपको लगता है कि पपीता किसी काम को नहीं करता.ऐसे में अगर आप अपनी त्वचा को पैंपर करना चाहते हैं तो आज ही पपीते के कुछ ऐसे टिप्स को अपनाएं जिससे कि आपके चेहरे को फायदा मिले. अब जानें कैसे

दांग-धब्बे मुंहासों से प्रभावित त्वचा के लिए ऐसे करें इस्तेमाल-

सबसे पहले पपीता ले. उससे अच्छे से मैश करें. फिर उसके बाद 1 चम्मच नींबू रस और 1 चम्मच शहद ले. तीनों चीजों को एक कटोरी में मिक्स कर के स्मूथ पेस्ट बना लें. और इसके बाद अब अपने हाथ पर पैच टेस्ट करें. इससे आपको पता चल जाएगा कि आपको इससे एलर्जी है या नहीं.इसके बाद अपने चेहरे पर पेस्ट को लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें.अब अपने चेहरे को सामान्य पानी से धो लें और मोइश्चराइज कर लें. इससे आपको फिर बहुत फायदा मिलेगा. विटामिन सी त्वचा को साफ करने और पोर्स को क्लीन करने का काम करता है. इसके साथ ही ये हानीकारक बैक्टीरिया को मारता है और त्वचा को हेल्थी ग्लो देता है. वहीं शहद और पपीता त्वचा को नरिश करता है.

ग्लोइंग स्किन को बनाएं रखने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल-

ग्लोइंग स्किन बनाएं रखने के लिए 3 चम्मच मैश पपीता ले. उसके बाद 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और अगर आप चाहें तो जरूरत के हिसाब से इसमें गुलाब जल भी मिला सकते हैं. और पेस्ट तैयार कर ले. जिसके बाद आप उस पेस्ट को त्वचा पर लगाएं और जब तक अच्छी तरह से सूखे ना तब तक लगाएं रखे. सूखने के बाद अपने चेहरे को सामान्य पानी से धो लें और मोइश्चराइज कर लें. इससे आपको बहुत अधिक फायदा देखने को मिलेगा. त्वचा से अधिक तेल को हटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है. साथ ही ये त्वचा को साफ और ब्राइट बनाती है. इसके अलावा गुबाल जल और पपीता त्वचा को हाइड्रेट करता है और ग्लोइंग बनाता है.

Leave a comment