
नई दिल्ली :पनीर की सब्जी लोग खुश होकर खाते है. वहीं अगर पनीर पसंदा की बात करें तो यह काफी स्वादिष्ट सब्जी होती है. जिसको खाने के लिए ज्यादातर लोग रेस्टरेंट में जाते है. इसका स्वाद और ग्रेवी बाकी सब्जीयों से हटकर होती है. आज हम आपको पनीर पसंदा बनाना सिखाएंगे. यह रेसिपी ज्यादा मुश्किल नही है. इसे आप घर पर भी बहुत ही आसानी से बना सकते है.
जानें कैसे बनता है पनीर पसंदा
सामग्री
पनीर
तेल
कटे हुए प्याज
कटे हुए टमाटर
छोटा टुकड़ादालचीनी
कटी हुई इलायची
लौंग
काजू
लाल मिर्च
नमक स्वादानुसार
चम्मच जीरा
तेजपत्ता
बड़ी इलायची
अदरक लहसुन का पेस्ट
हल्दी
लाल मिर्च
धनिया पाउडर
नमक स्वादानुसार
चीनी
पानी
गरम मसाला
फ्रेश क्रीम
कसूरी मेथी
धनिया
स्टफिंग के लिए
कद्दूकस किया हुआ पनीर
किशमिश
कटे काजू
कटा हुआ हरा धनिया
कटा हुआ पोदीना
लाल मिर्च
जीरा पाउडर
नमक स्वादानुसार
कॉर्न फ्लोर
पानी
तलने के लिए तेल
विधि
सबसे पहले एक बडे बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर,किशमिश,काजू,कटा हुआ हरा धनिया,कटा हुआ पोदीना, लाल मिर्च पाउडर,जीरा पाउडर,नमक डाल कर अच्छे से मिलाएं. इसके बाद उस पर पनीर का मिश्रण डालें औरदूसरे पनीर के स्लाइस से कवर करें. वहीं इसके बाद एक बाउल में कॉर्न फ्लोर और पानी को मिक्स करें और उसका मोटी घोल बनाएं. वहीं पनीर के स्लाइस को कॉर्न फ्लोर के घोल में डूबोएं फिर एक पैन में तेल गरम करके पनीर को सुनहरा फ्राई करें. इसके बाद अब हम फिर टमाटर और काजू डालकर भूनेंगें. उसके बाद भूने हुए टमाटर और काजू को ठंडा करके मिक्सी में पीस लें. इसके बाद एक पैन में तेल गरम करके इलायची,लौंग,तेजपत्ता,जीरा,हींग,सौंफ,लाल मिर्च,बड़ी इलायची,दालचीनी को डालें और भूनें. साथ ही अब इसमें अब हरी मिर्च,अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और 2-3 मिनट तक भूनें. अब इसमें प्याज टमाटर का पेस्ट,हल्दी,लाल मिर्च पाउडर,नमक स्वादानुसार, चीनी,धनिया पाउडर,पानी डाल कर पकाएं. वहीं अब इसमें गरम मसाला,कसूरी मेथी डाल कर उसे मिलाएं. इसके बाद इसमें क्रीम डालें और मिलाएं. अब इसमें कटा हुआ धनिया और तले हुये पनीर डालें फिर इसे 2-3 मिनट पकाएं. वहीं अब आपका पनीर पसंदा तैयार है आप इसे लच्छा परांठा या तंदूरी रोटी के साथ भी परोस सकते है.
Leave a comment