
नई दिल्ली : स्वाद के मामले में भारत वासियों का कोई जवाब ही नहीं है. यहां अलग-अलग तरह के व्यंजन का स्वाद चखने को मिलता है. वहीं आज हम आपको पनीर मखनी बिरयानी के बारें में बताने जा रहे है. यह एक ऐसी रेसीपी है जिसे हर कोई खाना पसंद करेगा. या तक की इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है.
वहीं अगर हम बिरयानी की बात करें तो बिरयानी सबसे ज्यादा कोलोकाता की मशहूर है. साथ ही बिरयानी का नाम सुनते ही कोलकाता सबसे पहले याद आता है. लेकिन आज हम आपको बडे ही आसान तरीके बिरयानी बनाना सिखाएंगे, जिसे आप अपने घर में आसानी से बना सकते है और घर वालों को भी एक नई डिश खिला सकते है और यह पनीर मखनी बिरयानी खाने में बेहद टेस्टी होती हैचलिए जानते है इसकी रेसीपी के बारें में.....
जानें कैसे बनती है पनीर मखनी बिरयानी :
चावल बनानें की सामग्री
तेल– 1 बड़ा चम्मच
हरी इलायची– 2 फली
दालचीनी- 1 इंच
तेजपत्ता – 1
चावल– 350 ग्राम
नमकस्वादानुसार
लौंग
पनीर मक्खनी बनाने की सामग्री :
3 बड़े चम्मच घी
350 ग्रामपनीर
नमक स्वाद अनुसार
2 बड़े चम्मचमक्खन
1 बड़ा चम्मचअदरक लहसुन पेस्ट
1 बड़ा चम्मचहरी मिर्च
100 ग्राम प्याज
200 ग्राम टमाटर प्यूरी
1/4 चम्मच हल्दी
1/2 छोटा चम्मचलाल मिर्च
1/2 चम्मचधनिया पाउडर
1/2 चम्मचजीरा पाउडर
2 बड़े चम्मचकाजू का पेस्ट
250 मिलीलीटरपानी
2 चम्मचताजा क्रीम
2 चम्मचगरम मसाला
2 चम्मचधनिया पाउडर
पहले गैस ऑन करें और कड़ाई को उस पर रख दें और कड़ाई में 3 ग्लास पानी, तेल, हरी इलायची, लोंग, तेजपत्ता और दालचीनी डाल दे फिर उसमेंचावल को धो कर डाल दे और थोड़ा सा नमक भी डाल दे.वहींजब चावल आधा पक जाये तो उसे छान ले और किसी बर्तन में निकाल ले. साथ ही किसी दूसरे पैन में घी को गर्म करे और उसमें पनीर को डालकर उसे थोड़ी देर फ्राई कर ले. फिर उसी पैन में थोड़ा और घी या तेल डाल दे, और उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और प्याज डालकर उसे थोड़ी देर भुने. उसके बाद उसमें टमाटर प्यूरी डालकर उसे 4.,,5 मिनट भूने. उसके बाद उसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालकर थोड़ी देर भून लें. वहीं अब उसमें काजू के पेस्ट को डालें साथ ही उसमें थोड़ा सा पानी डाल दे और उसमे उबाल आने तक उसे पकाये. उसके बाद उसमें पनीर को डाल दे साथ ही क्रीम डालकर मिलाएं. उसके बाद उसमें गरम मसाला और धनिया पत्ता डालकर मिला लें. साथ ही एक बड़ी कड़ाही में तेल डालकर गर्म कर के उसमे पके हुए आधा चावल को डाल दे. उसमे करि पत्ते, धनिया पत्ता, भुना हुआ काजू और फ्राई की हुई प्याज डाल दे. अब उसमें पनीर डाल दे और उसे चारो तरफ फैला दे. अब उसमे केसर वाले दूध को डाल दे. उसके बाद उसे अच्छे से ढ़क दें. उसे 10-12मिनट तक पकाये.
वहीं अब आपकी पनीर मक्खनी बिरयानी तैयार है. इसे गरमा-गरमा थाली में परोसे.
Leave a comment