UP: छत पर लहराता दिखा पाकिस्तानी झंडा, पुलिस की गिरफ्त में युवक

UP: छत पर लहराता दिखा पाकिस्तानी झंडा, पुलिस की गिरफ्त में युवक

लखनऊ: देशभर में 75वां आजादी का अमृत महोत्सव की तैयारी जोरो-शोरो से चली है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर तिंरगा अभियान के तहत हर जगह तिंरगा लहराता नजर आ रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें तिंरगा नहीं बल्कि पाकिस्तान का झंडा लहराता नजर रहा है। जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक अपने घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लगा रहा है। जिसकी वीडियो कुछ लोगों ने बना ली ओर सोशम मीडिया पर शेयर कर दी है। हालांकि पुलिस ने झंडा उतरावा के युवक को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल वीडिया कुश्तीनगर की बताई जा रही है। वहीं गिरफ्तार युवक कुशीनगर के तरया सुजान थाना क्षेत्र के बेदुपार मुस्तक़िल गांव का रहने वाला है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडिया देखकर गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने इस वीडियो को ट्विटर और फेसबुक पर वायरल किया तो पुलिस को इसकी जानकारी हुई. जानकारी होने के बाद पुलिस हरकत में आई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक के घर पहुंची और पाकिस्तानी झंडे को उतवाया साथ ही युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

 इस मामले में परिजनों का कहना है कि सलमान को काफी  समझाया लेकिन वो नहीं माना। परिवार वालों ने बताया कि पाकिस्तान के झंडे को लेकर घर में कलेश भी हुआ जिसके बाद सलमान शांति हो गए, लेकिन ना जाने फिर सलमान के दिमाग में क्या आई कि छत पर जाकर पाकिस्तानी झंडा लगा दिया। जिसकी वीडियो कुछ लोगों ने बना ली और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मकान से झंडा उतरवा दिया गया है। मुकदमा दर्ज करते हुए पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में आरोपी युवक के अलावा जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment