भारत के खिलाफ काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे पाकिस्तान के खिलाड़ी, जानें क्या है कारण

भारत के खिलाफ काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे पाकिस्तान के खिलाड़ी, जानें क्या है कारण

नई दिल्लीभारत ने पाकिस्तान को एशिया कप 2022 में पांट विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल कर ली है। इसके साथ ही उन्होंने टी 20 वर्ल्ड कप की हार का भी बदला ले लिया है। वही इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भारत के खिलाफ काली पट्टी बांधे नजर आए थे।जिसके बाद लोगों के मन में यह सवाल उठने लगे कि आखिर पाकिस्तान के खिलाड़ीयों ने यह काली पट्टी क्यों बांद रखी है। इसके पीछे का करण बड़ा ही नेक बताया गया है।

दरअसल, पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों के काली पट्टी बांधने के पीछे की वजह यह है कि वो अपने देश में बाढ़ से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता का संदेश देना चाहते थे। वही पाकिस्तान में इस समय बाढ़ ने लाखों लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। जानकारी के मुताबिक अब तक पाकिस्तान में बाढ़ से करीब 1 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और लाखों लोग बेघर हो गए है।

इसके अलावा पाकिस्तान के कई इलाकों में आई बाढ़ में सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका खैबर पख्तूनख्वा प्रांत है। यहां बारिश और बाढ़ के कारण हो रहे भूस्खलन व अन्य घटनाओं में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान के मंत्री राणा सनौल्लाह ने जानकारी दी है कि देश में बाढ़ से करीब 33 लाख लोग प्रभावित हैं और 1033 लोगों की मौत इस बाढ़ हो चुकी है। मरने वालों में 456 पुरुष, 207 महिलाएं और 348 बच्चे शामिल हैं।

वही अब अगर कल के हुए मैच के बारे में बात करें तो रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। पाकिस्तान 19.5 ओवर खेल पाई और 147 रन बनाकर आउट हो गई। मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। इफ्तिखार अहमद ने भी 28 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने चार, हार्दिक ने तीन, अर्शदीप ने दो और आवेश खान ने एक विकेट लिया। भारत ने इस लक्ष्य को 19.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। रवींद्र जडेजा, विराट कोहली ने 35 और हार्दिक ने 33 रन बनाए और आखिर में एशिया कप को भारत के नाम किया।

 

Leave a comment