अमेरिका में पाकिस्तान जनरल आसिम मुनीर ने भारत के खिलाफ दिया भड़काऊ बयान, कहा- भारत को "तोड़कर" उस हार का बदला लेंगे

अमेरिका में पाकिस्तान जनरल आसिम मुनीर ने भारत के खिलाफ दिया भड़काऊ बयान, कहा- भारत को

Washington: इन दिनों पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर अमेरिका के दौरे पर है। इस दौरान वाशिंगटन में पाकिस्तानी समुदाय को संबोधित करते हुए मुनीर ने भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिए। उन्होंने 1971 की जंग में पाकिस्तान की हार का जिक्र करते हुए कहा कि वे भारत को "तोड़कर" उस हार का बदला लेंगे।

मुनीर ने दावा किया कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ पांच मोर्चों पर जंग लड़ी, जिसमें साइबर युद्ध शामिल है, और पाकिस्तानी हैकरों ने भारत के 70% ग्रिड स्टेशन हैक कर बंद कर दिए। साथ ही, उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तानी ड्रोन दिल्ली और गुजरात तक पहुंचे और भारतीय रेल व्यवस्था को हैक किया गया। ये बयान भारत-पाक तनाव को और बढ़ाने वाले माने जा रहे हैं, खासकर मई 2025 में हुए चार दिवसीय सैन्य संघर्ष के बाद, जिसे मुनीर ने पाकिस्तान की जीत बताया।

मुनीर की यात्रा को लेकर हुआ विवाद

हालांकि, उनकी इस यात्रा को लेकर विवाद भी रहा। व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया कि मुनीर को 14 जून 2025 को अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ परेड के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था, जैसा कि कुछ मीडिया और सोशल मीडिया पर दावा किया गया। उनकी यात्रा का उद्देश्य अमेरिका के साथ सैन्य और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना बताया गया, लेकिन उनके भारत-विरोधी बयानों ने भारत में चिंता पैदा की।

 

Leave a comment