Search KhabarFast

Press ESC to close

बिश्नोई गैंग ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा-एक ऐसे शख्स की हत्या करेंगे, जो उनके लिए एक लाख के बराबर हो

बिश्नोई गैंग ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा-एक ऐसे शख्स की हत्या करेंगे, जो उनके लिए एक लाख के बराबर हो

Bishnoi Gang On Pakistan:पहलगाम हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से का माहौल है। देश की जनता बस भारत सरकार की तरफ से पाकिस्तान पर होने वाली कार्रवाई का इंतजार कर रही है। वहीं, लोग सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे है। इसी बीच भारत के सबसे खतरनाक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने भी पाकिस्तान को खुली धमकी दे डाली है।

बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को साझा करते हुए कहा कि वो पाकिस्तान में एक ऐसे शख्सकी हत्या करेंगे, जो उनके लिए एक लाख के बराबर हो। धमके के साथ-साथ आतंकी हाफिज सईद की फोटो भी लगाई है। साथ ही उस पर क्रॉस भी लगाया गया। पोस्ट में लिखा कि तुमने हमारे निर्दोष लोगों को मारा है, हम अब पाकिस्तान में घुसकर एक ऐसा आदमी मारेंगे जो एक लाख के बराबर होगा।

कौन है हाफिज सईद?

हाफिज सईद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख है। भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी सूची में पहले नंबर पर इसका नाम है। इसने भारत में कई आतंकी घटनाओं का अंजाम दिया है। इसे भारत के साथ-साथ कई देशों ने आतंकी घोषित किया है। पुलवामा में कई जवानों को एक साथ बम से उड़ाने की साजिश हाफिज सईद ने रची थी। भारत कई पाकिस्तान से इस आतंकी को सौंपने की मांग कर चुका है, लेकिन पाकिस्तान ने उसे पनाह दी हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: गुरुग्राम में डबल मर्डर से फैली सनसनी, पति ने पत्नी और बेटे को गोलियों से किया छलनी

Haryana News: साइबर सिटी गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 50 वर्षीय सुरक्षा अधिकारी ने घरेलू विवाद में पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

डीयू प्रोफेसर हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा, 1400 किमी दूर आकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

DU Professor Murder Case:दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्तिमा पॉल की हत्या मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है।

बॉयफ्रेंड से शादी की बात बनी मौत की वजह, प्रेमी ने प्रेमिका को ओवरब्रिज से दिया धक्का

ओडिशा के गंजाम जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसे सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast