
Oscars 2024: ऑस्कर 2023फिलहाल खत्म हुआ था कि अब एकेडमिक ऑफ मोशन पिक्चर्स ऑफ एंड साइंस में पुरस्कार समारोह के 96वें संस्करण की घोषणा कर दी है। एक तरफ ऑस्कर 95वें का आयोजन लॉस एंजेलिस में 12मार्च के दिन डॉल्बी थियेटर में किया गया था। कोई दूसरी तरफ इस अवार्ड से भारत के दो फिल्मों को सम्मानित किया गया था जिसमें पहला नाम आर आर आर थी तो वही दूसरा नाम एलीफेंट विस्पर था।
बता दे कि अब ऑस्कर 2024 का आयोजन 10 मार्च के दिन किया जाएगा।यह खबर अकादमी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक कैप्शन के साथ पोस्ट की गई थी। जिसमें लिखा था, "डेट सेव करें। 96वां #ऑस्कर रविवार, 10 मार्च, 2024 को होगा।" शॉर्टलिस्ट के लिए प्रारंभिक मतदान 18 दिसंबर से शुरू होगा और परिणाम 21 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। नामांकन मतदान की अवधि होगी 2024 के 11 जनवरी से 16 जनवरी तक चलेगा, 23 जनवरी 2024 को आधिकारिक नामांकन की घोषणा की जाएगी।
ऑस्कर 2023भारत के लिए ऐतिहासिक रहा
ऑस्कर 2023 भारत के लिए ऐतिहासिक रहा। भारतीय फिल्मों ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में देश के लिए दो जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। राम चरण और जूनियर एनटीआर अभिनीत एसएस राजामौली की मैग्नम ओपस आरआरआर ने नातू नातू के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का ऑस्कर जीता और कार्तिकी गोंजाल्विस की डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट द एलीफेंट व्हिस्परर्स ने अपनी श्रेणी में भी जीत हासिल कीहै।
Leave a comment