OnePlus Nord 2T इस दिन होगा India में लॉन्च, जानें पूरी डिटेल

OnePlus Nord 2T इस दिन होगा India में लॉन्च, जानें पूरी डिटेल

नई दिल्लीOnePlus  ने आखिरकार भारत में अपने आगामी नॉर्ड सीरीज फोन के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। कंपनी ने भारत की वेबसाइट पर एक टीज़र प्रकाशित किया है।जिसमें कहा गया है कि डिवाइस को जल्द ही भारत में पेश किया जाएगा। OnePlus Nord 2T की लॉन्च की तारीख अभी भी गुप्त है, लेकिन उम्मीद है कि OnePlus जल्द ही इसका खुलासा करेगी।

OnePlus Nord 2T भारत में कब होगा लॉन्च

लॉन्च की तारीख का खुलासा होना बाकी है। लेकिन, टिपस्टर मुकुल शर्मा ने एक स्क्रीनशॉट साझा किया है, जिसके बारे में उनका दावा है कि यह आधिकारिक साइट से लिया गया है, जिसमें सुझाव दिया गया है कि OnePlus Nord 2T का अनावरण 1 जुलाई को किया जाएगा। इसका मतलब है कि लॉन्च तीन दिनों के बाद होगा। लीक से पता चलता है कि इवेंट शाम 7:00 बजे शुरू होगा।

OnePlus Nord 2T स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

वनप्लस ने आधिकारिक वेबसाइट पर Nord 2Tके फीचर्स का खुलासा किया है। फीचर्स यूरोपीय मॉडल के समान हैं। यह 6.53 इंच की स्क्रीन से लैस है जो फुल एचडी+ रेजोल्यूशन पर काम करता है। इसमें AMOLED पैनल है जो 90Hz पर रिफ्रेश करता है। स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 द्वारा सुरक्षित है। मिड-रेंज डिवाइस में स्टीरियो स्पीकर के साथ-साथ अलर्ट स्लाइडर भी है।

डिवाइस में 5,000mAh इकाई के बजाय 4,500mAh की बैटरी है, जो आमतौर पर इन दिनों अधिकांश मिड-रेंज फोन पर मिलती है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट है, जो फिलहाल केवल OnePlus 10R के साथ उपलब्ध है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 1300 SoC है।ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX766 सेंसर, 8-मेगापिक्सल का Sony IMX355 कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा शामिल है। फ्रंट में सेल्फी लेने और वीडियो कॉल अटेंड करने के लिए 32-मेगापिक्सल का Sony IMX615 कैमरा मिलेगा।

OnePlus Nord 2T भारत में संभावित कीमत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus Nord 2T28,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आता है, जो कि 8 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज मॉडल के लिए हो सकता है। डिवाइस को दो रंगों में पेश किया जा सकता है, जिसमें शैडो ग्रे और जेड फॉग शामिल हैं। कंपनी 4,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर लॉन्च कर सकती है।

Leave a comment