
नई दिल्ली: चैत्र नवरात्रि 2022 शुरु हो चुके हैं और आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। नवरात्र के दूसरे दिन भगवती मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना का विधान है। मां दुर्गा की नव शक्तियों का दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी का है। आज की दिन छात्रों के लिए बेहद खास होता है। आज के दिन छात्रों को मां शक्ति के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा जरूर करनी चाहिए।
पूरी विधि-विधान के साथ पूजा करने से उन्हें माता का आर्शीवाद मिलता है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि छात्रों को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा किस तरह करनी चाहिए कि माता खुश होकर उस पर अपनी कृपा बरसाएंगी। इससे पहले माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की बात करें तो यहां ब्रह्मचारिणी का तात्पर्य तपश्चारिणी है। इन्होंने भगवान शंकर को पति रूप में प्राप्त करने के लिए घोर तपस्या की थी। अतः ये तपश्चारिणी और ब्रह्मचारिणी के नाम से विख्यात हैं।
इस दिन छात्रों को सुबह उठकर स्नान करके साफ पीले या सफेद वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके बाद माता का पूरे मन से ध्यान करते हुए तप के साथ पूजा करें। इसके साथ ही आप इस मंत्र का उच्चारण भी जरूर करें…
इधाना कदपद्माभ्याममक्षमालाक कमण्डलु
देवी प्रसिदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्त्मा
Leave a comment