Search KhabarFast

Press ESC to close

“सनातन धर्म के लिए अयोध्या बस एक शुरुआत”, दीपोत्सव के मौके पर CM योगी ने अयोध्या से भड़ी हुंकार

“सनातन धर्म के लिए अयोध्या बस एक शुरुआत”, दीपोत्सव के मौके पर CM योगी ने अयोध्या से भड़ी हुंकार

Yogi Adityanath in Ayodhya: दीपावली के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंचे हैं। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम के रथ को खींचा। इस दौरान दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि यह क्षण हमारे लिए आनंदित करने वाला क्षण है। दीपोत्सव का यह 8वां संस्करण है। पहले संस्करण में जब हम आए थे तो भीड़ में उत्साह था लेकिन एक ही स्वर में एक नारा लगता था कि 'योगी जी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो।' एक ही स्वर गूंज रहा था। मैंने उस समय कहा था कि विश्वास करिए, ये दीप जो आपके द्वारा जलाए जाएंगे ये न केवल दीप हैं, बल्कि सनातन धर्म का विश्वास है और प्रभु राम की कृपा अवश्य बरसेगी। आप कार्य करिए भगवान की कृपा अपने आप बरसेगी।

अयोध्या दीपोत्सव पर क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कहा कि ये अवसर है उन आत्माओं को याद करने का जिन्होंने अपने पूरे जीवन को राम जन्मभूमि के आंदोलन में लगा दिया। उन सभी हुतात्माओं के लिए जिन्होंने साढ़े 3 लाख की संख्या में राम मंदिर के लिए अपने जीवन का त्याग किया। उनका संकल्प पूरा हुआ और अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है और अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान हो चुके हैं। जिस अयोध्या में 2017 के पहले बिजली नहीं मिलती थी। यहां के सड़कों, घाटों, मठों और मंदिर की स्थिति खराब थी। जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा किया था। वे केवल भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न नहीं खड़ा कर रहे थे। वे आपके अस्तित्व और आपकी विरासत पर प्रश्न खड़ा करते थे।

अयोध्यावासियों को एक बार फिर साथ आना होगा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि  2017 में इसी मंच पर कहा था कि योगी जी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो, रामलला को विराजमान करो। इसी मंच से मैंने मेरे सहयोगियों और प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अयोध्या को सबसे सुंदर स्थान बनाएंगे। आज अयोध्या चमकती है। 21 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी परियोजनाएं या तो पूरी हो गईं हैं या पूरी होने वाली हैं। सनातन धर्म के लिए अयोध्या एक शुरुआत है। उन्होंने कहा कि हमने जो कहा वह करके दिखाया है। मैंने उन लोगों के काले कारनामें भी देखें हैं जिन्होंने रामभक्तों के खून से अयोध्या की सरयू जी को रंग दिया। अयोध्या को फिर से अपने आप को साबित करने की बारी है। याद रखना मां सीता की अग्निपरीक्षा बार बार नहीं होनी चाहिए। हमें इस अभिशाप से निकलना होगा। इसके लिए अयोध्यावासियों को एक बार फिर से आगे आना होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए, यात्री सुरक्षित

Two Air planes collide:दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को स्पाइसजेट के एक B737-700 विमान के साथ ग्राउंड पर हादसा हुआ। टैक्सी करते समय यह अकास एयर की फ्लाइट से टकरा गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक, इस घटना में स्पाइसजेट विमान का राइट विंग क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है। फिलहाल इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जा रहा है।

बेटे की चाहत बनी त्रासदी...अहमदाबाद में कपल ने बेटियों को दिया जहर! जानिए क्या है पूरा मामला

Ahmedabad Dosa Death Case: गुजरात के अहमदाबाद में चांदखेड़ा इलाके का डोसा डेथ केस अब एक साधारण फूड पॉइजनिंग से आगे बढ़कर खौफनाक हत्याकांड का रूप ले चुका है।

‘जिस-जिसने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है’ लोकसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष का दिया संदेश

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर तीन दिन के विशेष सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "हमारे देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है, महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिस ने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है। 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि तब सबने सर्वसम्मति से इसे पारित किया तो यह विषय ही नहीं रहा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें