FSSAI ने इन 3 चीजों को बताया जहर, सीमित मात्रा में खाने की दी सलाह

FSSAI ने इन 3 चीजों को बताया जहर, सीमित मात्रा में खाने की दी सलाह

Health Tips: हम सभी के घरों में हर खाने में चीनी, नमक और तेल का इस्तेमाल होता है। जाहिर है इन चीजों के बिना खाने के स्वाद की कल्पना नहीं की जा सकती है। इन चीजों का सीमित मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए ठीक है लेकिन अधिक मात्रा में खाने से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है।

खाने-पीने की चीजों की क्वालिटी पर नजर रखने वाली FSSAI ने भी माना है कि तेल, चीनी और नमक का सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए, ज्यादा सेवन जहर से कम नहीं है। इनकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट डिजीज और यहां तक कैंसर तक की समस्या हो सकती है।

मोटापा: ऑयली खाने से कैलोरी बढ़ता है, जिससे मोटापा और इससे जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। तेल का ज्यादा सेवन हार्ट डिजीज, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के साथ अपच, एसिडिटी और कब्ज जैसी प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं।

डायबिटीज: चीनी में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो वजन बढ़ाती है। चीनी का ज्यादा सेवन ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा देता है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ता है। चीनी दांतों के लिए भी ठीक नहीं है।

हाई बीपी: नमक शरीर में पानी बनाए रखता है, जिससे ब्लड की मात्रा बढ़ जाती है और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। सोडियम की ज्यादा मात्रा से हार्ट डिजीज और हार्ट अटैक का रिस्क रहता है।

किडनी की बीमारी: नमक ज्यादा होने पर किडनी ब्लड फ्लो से एक्स्ट्रा सोडियम को अच्छे से फिल्टर नहीं कर पाती है। जिससे किडनी की बीमारी और गंभीर मामलों में किडनी फेलियर भी हो सकती है।

पेट का कैंसर: ज्यादा नमक खाने से पेट के कैंसर का रिस्क बढ़ता है और पेट की परत को नुकसान भी पहुंचाता है, जिससे इंफेक्शन और कैंसर के लिए अधिक सेंसेटिव हो जाता है।

ऑस्टियोपोरोसिस: ज्यादा नमक वाला खाना मूत्र में कैल्शियम के नुकसान को बढ़ा सकता है, जिससे हड्डियों का कमजोर होना और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। खासकर मोनोपॉज के बाद महिलाओं में यह समस्या ज्यादा हो सकती है।

Leave a comment